23.6 C
Madhya Pradesh
August 7, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

जर्मनी के बेंजामिन लिस्ट और डेविड मैकमिलन को मिला केमिस्ट्री का नोबेल पुरस्कार


जर्मनी के बेंजामिन लिस्ट और अमेरिका के डेविड मैकमिलन “ऑर्गेनोकैटलिसिस” के विकास के लिए रसायन विज्ञान 2021 में एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (8,70,000 यूरो) का नोबेल पुरस्कार साझा करेंगे। ऑर्गेनोकैटलिसिस अणुओं के निर्माण के लिए एक सटीक उपकरण है जिसने फार्मास्युटिकल अनुसंधान को बढ़ावा दिया है और रसायन शास्त्र को अधिक हरित एवं सस्ता बनाया है।
उनका अनुसंधान 2000 का है, जब रसायन शास्त्रियों ने स्वतंत्र रूप से “असममिति‍क ऑर्गेनोकैटलिसिस” की दिशा में पहला कदम विकसित किया, जो कि छोटे कार्बनिक अणुओं द्वारा रासायनिक प्रतिक्रियाओं को सक्रिय करना है। कई प्रौद्योगिकियां और अनुसंधान के क्षेत्र अणुओं पर निर्भर होते हैं जिन्हें रासायनिक प्रतिक्रियाओं में बनाया जाना है। दुर्भाग्य से, ये बहुत धीमी गति से हो सकते हैं, यही कारण है कि रसायन शास्त्री अक्सर उत्प्रेरक (कैटलिस्ट) का उपयोग करते हैं।
यह ऐसी सामग्री होती है जो रासायनिक प्रतिक्रियाओं को गति देती है। लिस्ट और मैकमिलन के काम से पहले, केवल दो प्रकार के उत्प्रेरक उपलब्ध थे: धातु या एंजाइम। मेरी राय में, दोनों की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि ऐसी चीज की खोज करना था जिसे कोई भी संभव नहीं मानता था यानी अमीनो एसिड जैसे छोटे कार्बनिक अणु भी उत्प्रेरक के रूप में काम कर सकते हैं।

Related posts

पोप से पीएम की मुलाकात, सद्भाव बढ़ाने वाली पहल

Pradesh Samwad Team

सड़कों पर उतरे हजारों लोग, पाक के ग्वादर में चीनी प्रोजेक्ट के खिलाफ प्रदर्शन

Pradesh Samwad Team

फिलीपींस: पुलिस चीफ ने लंबे बालों पर डांटा तो गुस्साए जवान ने मार दी गोली

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment