Pradesh Samwad
खेल

तय हो गईं आईपीएल प्लेऑफ की टीमें, जानें कब और किसके बीच होंगे मुकाबले

प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई को चाहिए था कि वह हैदराबाद को 65 या उससे कम पर रोक ले। यह बहुत मुश्किल टारगेट था। हालांकि उसके गेंदबाजों ने प्रयास किया लेकिन वह ऐसा कर नहीं सके। इसके साथ ही प्लेऑफ की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम चोटी पर रही जबकि चेन्नई सुपर किंग्स दूसरे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम तीसरे स्थान पर रही। गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत हासिल करने के बाद कोलकाता की टीम ने चौथे स्थान का अपना जो दावा मजबूत किया था वह कायम रहा।
टॉप 2 में रहने वाली टीमों को फाइनल में पहुंचने का एक अधिक मौका मिलता है। इन दोनों के पहले पहला क्वॉलिफायर होता है जिसे जीतने वाली टीम सीधा फाइनल में पहुंच जाती है। इसके बाद एलिमिनेटर मुकाबला होता है जो तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें खेलती हैं। इसमें हारने वाली टीम का सफर समाप्त हो जाता है वहीं जीतने वाली टीम पहले क्वॉलिफायर में हारने वाली टीम से दूसरे क्वॉलिफायर में खेलती है। यहां जीतने वाली टीम फाइनल में जाती है जहां वह पहले क्वॉलिफायर की विजेता टीम से खेलती है।

कैसे होंगे प्लेऑफ के मुकाबले
पहला क्वॉलिफायर, 10 अक्टूबर (दुबई) – दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
एलिमिनेटर, 11 अक्टूबर (शारजाह)- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स
दूसरा क्वॉलिफायर, 13 अक्टूबर (शारजाह) – एलिमिनेटर की विजेता और पहले क्वॉलिफायर में हारी टीम के बीच
फाइनल, 15 अक्टूबर (दुबई)- पहले क्वॉलिफायर की विजेता और दूसरे क्वॉलिफायर की विजेता टीम के बीच

Related posts

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022-23 भोपाल में होंगें ग्राम नाथू बरखेड़ा भोपाल में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स मंत्रिपरिषद की बैठक में निर्णय खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने मुख्यमंत्री श्री चौहान का माना आभार

Pradesh Samwad Team

क्वार्टर फाइनल में हारे बॉक्सर सतीश कुमार, जख्मी शेर ने जीत लिया दिल

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग : स्वर्गीय सरला मिश्रा स्मृति नर्मदा ट्राफी दो दिवसीय इंटर क्लब प्रतियोगिता, चिरंजीव वालिया की घातक गेंदबाज़ी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment