Pradesh Samwad
खेल

डेविड वॉर्नर हुए सनराइजर्स से ‘जुदा’, लिखा इमोशनल पोस्ट


ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के फैंस के लिए एक भावुक संदेश लिखा। उन्होंने इस आईपीएल फ्रैंचाइजी के साथ अपने सफर को शानदार बताया।
वॉर्नर को इस साल मई में कप्तानी से हटाया गया था इसके बाद यूएई में आईपीएल के दौरान उन्हें प्लेइंग इलेवन से भी बाहर कर दिय गया।
सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना आखिरी लगी मैच खेला। इससे पहले वॉर्नर ने अपने उन सभी फैंस का शुक्रिया अदा किया जो उन्हें मिस कर रहे थे।
वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘जो यादें हमने बनाई हैं उनके लिए शुक्रिया। आप सभी फैंस का शुक्रिया। आप सबकी वजह से ही हमारी टीम को हमेशा 100 पर्सेंट देती है। यह सफर बहुत अच्छा रहा। मेरा परिवार और मैं आपको मिस करूंगा!!! #respect #cricket #hyderabad आज एक आखिरी कोशिश करो।’
सनराइजर्स हैदराबाद ने 2016 में डेविड वॉर्नर की कप्तानी में खिताब पर कब्जा किया था। इस साल टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई। वह पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर रहे।

Related posts

श्री कुलदीप पाटिल, सीनियर जनरल सेक्रेटरी, अंडरवाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया को वर्ल्ड अंडरवाटर फेडरेशन (CMAS) में सदस्य नियुक्त किया गया|

Pradesh Samwad Team

हरमनप्रीत के दो गोल से भारत ने पाकिस्तान को हराया, एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी में जगह लगभग पक्की

Pradesh Samwad Team

रग्बी के प्री-राष्ट्रीय शिविर में खिलाड़ी बहा रहे पसीना, एलएनसीटी के कैम्पस में चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण जारी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment