Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

‘एमपी’ गजब तो है, देश का गौरव भी है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


मध्य प्रदेश पर्यटन निगम के विज्ञापन की टैग लाइन ‘‘एमपी अजब है, सबसे गजब है’’ को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि एमपी (मध्य प्रदेश) गजब तो है, देश का गौरव भी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में गति भी है, विकास की ललक भी।
राज्य के हरदा जिले में स्वामित्व योजना से जुड़े कार्यक्रम के ऑनलाइन संबोधन में कहा, ‘‘अब हम टीवी पर तो देखते ही हैं कि एमपी है, तो गजब है और एमपी गजब तो ही, एमपी देश का गौरव भी है। एमपी में गति भी है और एमपी में विकास की ललक भी।’’
केंद्र की कल्याण योजनाओं को लागू करने में गति और उत्साह के लिए भाजपा शासित मध्य प्रदेश की प्रशंसा करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘लोगों के हित में कोई योजना बनते ही, मध्य प्रदेश में उस योजना को जमीन पर उतारने के लिए दिन-रात एक कर दिया जाता है। ये जब-जब मैं सुनता हूं, जब-जब मैं देखता हूं, मुझे बहुत आनंद आता है, बहुत अच्छा लगता है और मेरे साथी इतना बढ़िया काम करते हैं, यह अपने आप में मेरे लिए संतोष का विषय होता है।’’
मोदी ने देश के ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्ति का स्पष्ट तौर पर स्वामित्व देने वाली ‘‘स्वामित्व योजना’’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना को लागू करने में मध्य प्रदेश ने इसमें भी अपने चिर-परिचित अंदाज में तेज गति से काम किया है और मध्य प्रदेश इसके लिए बधाई का पात्र है। आज प्रदेश के तीन हजार गांवों के एक लाख 70 हजार से अधिक परिवारों को मिला संपत्ति का अधिकार कार्ड उनकी समृद्धि का साधन बनेगा। यह लोग डिजी लाकर्स की मदद से अपना संपत्ति कार्ड मोबाइल पर डाउनलोड भी कर सकते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जिस गति से मध्य प्रदेश आगे बढ़ रहा है। मेरा विश्वास है कि जल्द ही राज्य के सभी ग्रामीण परिवारों का अधिकार अभिलेख अवश्य मिल जाएगें।’’
उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रदेश में भूमि रिकार्ड के डिजिटलीकरण के लिए प्रशंसा की।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ सभी क्षेत्रों में मध्य प्रदेश देश में एक अग्रणी राज्य है।’’

Related posts

Les coulisses du jackpot : le parcours technique d’un champion de tournois de casino moderne

Quand le grand écran rencontre le tapis vert : Stratégies de jeu et storytelling dans les casinos en ligne

L’été des maths : comment un champion de tournoi de casino a transformé les bonus en algorithmes gagnants

Leave a Comment