Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

भोपाल – कोरोना का दर्द कम करने भोपाल के युवा, बच्चों की सेहत का रख रहे ख्याल

भोपाल। कोरोना का कहर इस दौर में भले कम दिख रहा हो लेकिन उसके दर्द भरे निशान अब भी बाकी हैं । कुछ दर्द तो ऐसे हैं जिन्हें शायद ही कभी भुलाया जा सके । वैसे कहा तो ये जाता है कि वक्त हर जख्म को भर देता है लेकिन अगर उसमें कोई दुख बांटने साथ आ जाए तो ये राह आसान हो जाती है ।
भोपाल के कुछ युवा चेहरों ने ऐसा ही बीड़ा उठाया है और शुरुआत कोरोना की वजह से गरीब बच्चों की सेहत पर मंडराने वाले खतरे को कम करने से हुई है । महज़ 21 साल उम्र के भोपाल के अभिषेक दुबे उन्हीं युवा चेहरों में से एक हैं जो इस दिशा में फिक्र कर रहे हैं ।

अभिषेक सामाजिक संगठनों के साथ गरीब बस्तियों में जाते हैं और बच्चों की सेहत का ख्याल करते हैं। हाल ही में अभिषेक और उनकी टीम ने भोपाल के इंद्रपुरी इलाके में विविधा कला एवं सांस्कृतिक समिति के सहयोग से करीब 40 बच्चों का हेल्थ चेकअप कराया ।

इतना ही नहीं उन्हें इस बात के लिए जागरूक भी किया कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों पर भारी पड़ सकती है लिहाजा हाथों को बार बार धोना, मास्क लगाना और उचित दूरी बनाए रखना ज़रुरी है । अभिषेक और उनकी टीम के सदस्यों ने जिन बच्चों का हेल्थ चेकअप कराया उनमें सभी की उम्र 7 से 15 साल के बीच थी ।

अब आगे क्या ?

मॉडलिंग में अपना करियर बनाने का सपना संजोए अभिषेक का कहना है कि अपनी मंजिल तलाशने के साथ साथ दूसरों के बारे में सोचना भी हमारी जिम्मेदारी है । कोरोना ने हमें ये सबक दिया है कि इसे सबके सहयोग से ही हराया जा सकता है ऐसे में ये ज़रुरी है कि हम मिलकर काम करें ।

विशेषज्ञ ये चिंता पहले ही जाहिर कर चुके हैं कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों पर भारी पड़ सकती है ऐसे में हमें उनकी सेहत का ध्यान रखना ज़रुरी है । मैं और मेरी टीम जल्द की बच्चों के बीच कुछ ज़रुरी मेडिकल उपकरणों का भी डिस्ट्रीब्यूशन करेगी ।

Related posts

Spins gratuits à la Saint‑Valentin : stratégies culturelles, tournois enflammés et paiement sécurisé pour les joueurs français

L’expérience mobile qui séduit : comment les sites de jeux allient design fluide et paiement sécurisé cet été

Psychologie du jeu responsable : comment les casinos en ligne transforment l’éducation du joueur pendant le Black Friday

Leave a Comment