37.3 C
Madhya Pradesh
June 19, 2026
Pradesh Samwad
खेलप्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

MP में बनाया जाएगा विश्व स्तरीय हॉकी स्टेडियम- मुख्यमंत्री चौहान


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 31 लाख रुपये की राशि से सम्मानित करते हुए मध्य प्रदेश में एक विश्व स्तरीय हॉकी स्टेडियम बनाने की घोषणा की। चौहान मंगलवार को यहां भारतीय महिला हॉकी टीम के सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए अपनी कैबिनेट सहयोगी और प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को भोपाल या ग्वालियर में विश्व स्तरीय हॉकी स्टेडियम के बारे में निर्णय लेने के लिए कहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यशोधरा जी, हॉकी की बेहतरी के लिए जो भी आप चाहें वह बेहतर निर्णय लें। भोपाल या ग्वालियर में एक स्टेडियम निर्माण के संबंध में निर्णय लें। हम प्रदेश में विश्व स्तरीय हॉकी स्टेडियम का निर्माण करेंगे। चौहान ने प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि भोपाल को हॉकी की नर्सरी कहा जाता है और देश को राज्य ने कई खिलाड़ी दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सैद्धांतिक रूप से 2022 में मध्य प्रदेश में खेलो इंडिया खेल आयोजित करने के लिए सहमत है। इस अवसर पर चौहान ने भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र के साथ 31 लाख रुपए का चेक प्रदान किया। इससे पहले चौहान ने अपने निवास पर महिला हॉकी टीम के सदस्यों के लिए दोपहर के भोजन की मेजबानी की। इस अवसर पर भारतीय ओलंपिक संघ और हॉकी इंडिया के पदाधिकारी भी उपस्थित थे। तोक्यो ओलंपिक खेलों में चौथे स्थान पर रहकर इतिहास रचने वाली भारतीय हॉकी टीम का अपना पहला ओलंपिक पदक हासिल करने का सपना अधूरा रह गया।
कांस्य पदक के मुकाबले में भारत को ग्रेट ब्रिटेन से 3-4 से हार का सामना करना पड़ा था। प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश में महिला हॉकी को पूरा बढ़ावा दिया गया है। स्पर्धाएं निरंतर होती रहती हैं, 29 फीडर केन्द्र विकसित किए गए हैं। प्रदेश में 11 एस्ट्रो टर्फ बनाए गए, 4 नए मिलाकर इनकी संख्या 15 हो गई है। मध्यप्रदेश महिला हॉकी अकादमी एक श्रेष्ठ हॉकी अकादमी सिद्ध हुई है। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने टीम की खिलाड़ियों को सम्मानित कर सभी प्रदेशों को संदेश दिया है। इन्होंने बेटियों को प्रोत्साहित करने का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। मध्यप्रदेश में हॉकी के प्रोत्साहन के लिए जो ढांचा बनाया है, उसकी तारीफ करना होगी।
हॉकी की खिलाड़ियों को इस प्रोत्साहन से बहुत सहयोग मिलेगा। भारतीय ओलिम्पिक संघ के अध्यक्ष डॉ. नरिंदर ध्रुव बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री चौहान ने विभिन्न खेल अकादमियां शुरू करके मध्यप्रदेश में खेलों के पक्ष में अनुकूल वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण कार्य किया है। भारत की महिला हॉकी टीम का गौरव बढ़ाने में ग्वालियर की महिला हॉकी अकादमी का योगदान महत्वपूर्ण है।

Related posts

Strategia vincenti per le scommesse sui playoff NBA su i migliori siti di gioco

आर्मी जनरल का वादा- एनकाउंटर के समय कोई आतंकी सरेंडर करना चाहे, तो जान की बाजी लगाकर उसे बचाएंगे!

Pradesh Samwad Team

पालिथीन मे रोड के किनारे मिले नवजात शिशु की मौत पर शिशु की नानी एवं डॉक्टर समेत 3 आरोपियों गिरफ्तार

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment