Pradesh Samwad
देश विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ली कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज, लोगों से की ये खास अपील


अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने व्हाइट हाउस में स्थानीय समयानुसार सोमवार दोपहर को कोविड-19 वैक्सीन का बूस्टर शाट लिया। राष्ट्रपति बाइडन ने तीसरा फाइजर डोज लिया। बता दें कि अमेरिकी फेडरल हेल्थ अधिकारियों की ओर से बूस्टर डोज को मान्यता मिल चुकी है।
शाट लेने से पहले बाइडन ने कहा, ‘इस महामारी को हराने, जिंदगियों को बचाने, बच्चों को सुरक्षित रखने, स्कूलों को खोलने के साथ अर्थव्यवस्था को सलामत रखने के लिए हमें वैक्सीन की डोज लेने की जरूरत है।’ राष्ट्रपति ने निवेदन किया,’कृपया सही काम करें। बूस्टर शाट लें। यह आपकी जिंदगी बचा सकता है और आपके आस-पास के लोगों की जिंदगियों को भी बचा सकता है।’

Related posts

काबुल की मस्जिद में धमाका… मिनी बस में ब्लास्ट, अलग-अलग विस्फोटों में 14 लोगों की मौत

Pradesh Samwad Team

हिजाब विवाद में कूदा पाकिस्‍तान, इमरान खान के मंत्री के जहरीले बोल

Pradesh Samwad Team

इजराइल ने सीरिया पर दागी मिसाइलें , 5 लोगों की मौत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment