Pradesh Samwad
ज़रा हटके

TV पर लाइव महिला रिपोर्टर को अचानक घसीट ले गया कुत्ता, देखें वीडियो


लाइव रिपोर्टिंग के दौरान अचानक कुछ अजीब घटित होना नई बात नहीं है ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक रिपोर्टर टीवी पर लाइव थी और अचानक कुत्ता उसे घसीटने लगा। यह सब इतना अचानक हुआ कि रिपोर्तटर धड़ाम से मुंह के बल गिर गई । रिपोर्टर को मालूम नहीं था कि जिस कुत्ते की पट्टी को पकड़कर वह बैठी है वह उसे घसीट लेगा। स्टूडियो में बैठे एक्सपर्ट भी समझ नहीं पाए कि यह कैसे हो गया।
दरअसल ये घटना BBC से जुड़ी रिपोर्टर कैरल किर्कवुड के साथ घटी जिसका का वीडियो BBC ने भी शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि कैरल एक जगह से बैठकर बाहर रिपोर्टिंग कर रही हैं और वे स्टूडियो में बैठे एक्सपर्ट्स का जवाब दे रही हैं। इस दौरान इनका कुत्ता भी वहीं नजर आ रहा है, इस कुत्ते को कैरल पकड़कर बैठी हुई हैं।इसी बीच लाइव के दौरान ही वह कुत्ता आगे की तरफ बढ़ता है और उसकी पट्टी कैरल के हाथ में रहती है।
जैसे ही कुत्ता और ज्यादा आगे बढ़ता है, कैरल वहीं मुंह के बल गिर जाती हैं। हालत यह हो जाती है कि स्क्रीन में सिर्फ कैरल का पैर ही दिखने लगता है। इसके बावजूद भी वे कुत्ते का पट्टा नहीं छोड़ती हैं। यह नजारा देखकर स्टूडियो में बैठे एंकर और एक्सपर्ट्स हंसने लगते हैं। हालांकि एक्सपर्ट्स कैरल से यह जरूर पूछते हैं कि क्या उन्हें चोट तो नहीं लगी। उन्होंने मजाक में यह भी कहा कि मुझे लगता है कि यह कैमरामैन को ज्यादा पसंद करता है। क्योंकि कुत्ता कैमरामैन की तरफ ही चला गया। इसके बाद कैरल फिर से रिपोर्टिंग करने लगती हैं।

Related posts

इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल वार्षिक उत्सव पर मुख्य अतिथि के रूप फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा

Pradesh Samwad Team

‘सुसाइड बॉम्बर’ से ऐसे बचाई सैंकड़ों जानें, UK लिवरपूल ब्लास्ट में टैक्सी ड्राइवर बना हीरो

Pradesh Samwad Team

लड़के से हुई ऑनलाइन दोस्ती और मिलने के लिए स्वीडन से मुंबई चली आई 16 साल की किशोरी, वापस भेजी गई

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment