35.2 C
Madhya Pradesh
June 10, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटके

अचानक गिरी दीवार, बच्चे को बचाने के लिए मां ‘सुपरवुमन’ बन गई


जब बच्चे के लिए मां बनी शील्ड : सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मां बच्चे के लिए यमराज से भी भिड़ सकती है। यह क्लिप कब और कहां शूट किया गया है। इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन इस वीडियो को देखकर आप यही कहेंगे कि मां किसी सुपरहीरो से कम नहीं होती। वो अपने बच्चे को हर मुसीबत से दूर रखने और उसकी रक्षा करते हुए खुद को भी जोखिम में डालने से नहीं कतराती। यह वीडियो भारतीय वन अधिकारी सुशांता नंदा ने शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- इस दुनिया को मांओं की जरूरत है।
पहले देखें वीडियो.. : इस 16 सेकंड के क्लिप में देखा जा सकता है कि एक महिला छोटे बच्चे के साथ दीवार से सटकर बैठी होती है। अचानक उसे एहसास होता है कि कुछ गड़बड़ है। वह बच्चे को बचाने के लिए दीवार को गिरने रोकने की कोशिश करती है। लेकिन दीवार भरभरा कर गिर जाती है। सारी ईंटें महिला से होकर जमीन पर बिखर जाती है। लेकिन इस हादसे के दौरान वह अपने बच्चे को एक खरोंच भी नहीं आने देती। जल्द ही एक शख्स वहां पहुंचता है, वह बच्चे को गोद में लेते है। फिर महिला भी खुद उठकर खड़ी होती है और वे वहां से चले जाते हैं।
मां तो मां होती है : इस क्लिप को देखने के बाद कुछ लोगों ने इस मां को सुपरवुमन कहा, तो कुछ ने लिखा- मां तो भगवान से भी बढ़कर है।

Related posts

शाहीन अफरीदी से खफा शाहिद, बोले- हसन अली ने कैच छोड़ दिया था लेकिन आपको दिमाग लगाना चाहिए था

Pradesh Samwad Team

एक मगरमच्छ को काबू करने में 12 लोगों के छूटे पसीने

Pradesh Samwad Team

फ्लाइट कैंसल होने पर महिला ने टाइम पास के लिए खरीदा लॉटरी टिकट, मिले 7 करोड़ 41 लाख रुपये

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment