Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें! भोपाल से होकर यूपी, मुंबई और हैदराबाद जाने वाली 14 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

एमपी की राजधानी भोपाल (Bhopal Railway Station) से होकर यूपी, मुंबई और हैदराबाद की तरफ जाने वाले 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रेलवे ने यह फैसला नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से लिया है। उत्तर मध्य रेलवे, झांसी मंडल के झांसी-कानपुर सिंगल लाइन रेल खंड पर दोहरीकरण कार्य के तहत चौंराह-पोखरयां-मलासा स्टेशनों पर ( 19.10 किलोमीटर) रेल लाइन के दोहरीकरण का काम चल रहा है।
इसकी वजह से रेलवे ने इन रास्तों से होकर जाने वाली 14 गाड़ियों को प्रारंभिक स्टेशन से रद्द करने का निर्णय लिया है। इनमें कई गाड़ियां साप्ताहिक है। इन गाड़ियों के रद्द होने की वजह से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खासकर वैसे यात्रियों की जिनकी यात्रा पहले से प्रस्तावित थी। भोपाल रेल मंडल ने रद्द होने वाली गाड़ियों की सूची जारी कर दी है।
ये गाड़ियां रद्द
24.09.2021 को गाड़ी संख्या 09465, अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस स्पेशल
27.09.2021 को गाड़ी संख्या 09466 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस स्पेशल
25.09.2021 को गाड़ी संख्या 02121 एलटीटी-लखनऊ एक्सप्रेस स्पेशल
26.09.2021 को गाड़ी संख्या 02122 लखनऊ-एलटीटी एक्सप्रेस स्पेशल
23.09.2021 को गाड़ी संख्या 05102 एलटीटी-छपरा एक्सप्रेस स्पेशल
21.09.2021 को गाड़ी संख्या 05101 छपरा-एलटीटी एक्सप्रेस स्पेशल
21.09.2021 और 28.09.2021 को गाड़ी संख्या 02597 गोरखपुर-सीएसएमटी एक्सप्रेस स्पेशल
22.09.4021 और 29.09.2021 को गाड़ी संख्या 02598 सीएसएमटी-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल
21.09.2021 और 26.09.2021 को गाड़ी संख्या 01073 एलटीटी-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस स्पेशल
21.09.2021, 22.09.2021 और 28.09.2021 को गाड़ी संख्या 01074 प्रतापगढ़-एलटीटी एक्सप्रेस स्पेशल
26.09.2021 को गाड़ी संख्या 02143 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुल्तानपुर एक्सप्रेस स्पेशल
21.09.2021 और 28.09.2021 को सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल
24.09.2021 को गाड़ी संख्या 02575 हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल
26.09.2021 को गाड़ी संख्या 02576 गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस स्पेशल
गाड़ी संख्या 02144 सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस स्पेशल Railway Recruitment 2021: रेलवे में 10वीं पास के लिए निकली सैंकड़ो वैकेंसी, देखें डीटेल्स
गौरतलब है कि दिल्ली से महाराष्ट्र और दक्षिण भारत की तरफ जाने वाले ज्यादातर गाड़ियां भोपाल होते हुए ही जाती हैं। ऐसे में इन गाड़ियों में बड़ी संख्या में यात्री भी होते हैं। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य पूर्ण होने के बाद सारी गाड़ियां निर्धारित समय से ही चलेंगी।

Related posts

Décrypter les cotes : l’impact des bonus sur la rentabilité du sport‑betting en iGaming

Mathématiques du mobile : comment les tournois optimisent l’expérience joueur sur les casinos en ligne

Sécurité des paiements : comment les casinos en ligne modernes protègent vos bonus grâce à la prévention des rétro‑paiements

Leave a Comment