Pradesh Samwad
ज़रा हटके

जू में बच्चे की तरह रोने लगा पक्षी, वीडियो देख कानों पर यकीन नहीं होगा


बच्चे का रोना किसे पसंद आता है, किसी को नहीं। हर कोई उसे चुप करवाने में लग जाता है। लेकिन क्या आपको पता है एक पक्षी ऐसा है जो बच्चे की तरह से रोता है। आप इस बात का अंदाजा नहीं लगा पाएंगे कि बच्चे रो रहा है या फिर पक्षी।
चिड़ियाघर वालों ने शेयर किया वीडियो : सिडनी के एक Taronga zoo ने यह वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में एक पक्षी दिखता है जो आवाज निकाल रहा है। यह आवाज बिलकुल बच्चे जैसी लगती है। पहली बार सुनने पर हर कोई यह ही सोचेगा कि कोई बच्चा रो रहा है।
क्या बोले जू के कर्मचारी? : इस पक्षी को lyrebird कहते हैं। जू के यूनिट सुपरवाइजर Leanne Golebiowski ने बताया कि यह पक्षी अलग-अलग तरह की आवाज निकालने में मास्टर होते हैं। यहां तक कि यह कार के हॉर्न जैसी भी आवाज निकाल लेते हैं।
याद रख लेते हैं आवाज : जानकारों ने बताया कि पक्षियों की यह प्रजाति याद रखने में काफी सक्षम होती है। समय-समय पर वो इन अलग-अलग तरह की आवाजों का अभ्यास करते रहते हैं। तब… जब वो इस आवाज के मेन सोर्स से दूर रहता है।
लॉकडाउन का बताया जा रहा है वीडियो : बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में लॉकडाउन के बाद से ही जू नहीं खुले हैं। ऐसे में आप भी सोच रहे होंगे कि ऐसा वीडियो आखिर कहां से आ गया? सुपरवाइजर लीने ने बताया, ‘मैं सिर्फ आपको यह बता सकता हूं कि इसने हमारे किसी गेस्ट की आवाज को उठाया होगा और लॉकडाउन के दौरान उस आवाज के क्राफ्ट पर काम किया।’

Related posts

सूप के लिए काटा था सांप का सिर, लेकिन 20 मिनट बाद उसने शेफ की जान ले ली!

Pradesh Samwad Team

चलती ट्रेन में यात्री को आया हार्ट अटैक यात्री की बचाई जान. टीटीई ने लिया था ऑपरेशन कर्मयोगी के तहत प्रशिक्षण

Pradesh Samwad Team

यूट्यूबर ने ऑनलाइन शुरू किया ‘स्क्विड गेम’, जीतने वाले को इनाम और हारने वालों मिली ‘सजा’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment