Pradesh Samwad
खेल

बांग्लादेश ने दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड को 4 रन से हराया


टॉम लाथम के 49 गेंद में नाबाद 65 रन के बावजूद बांग्लादेश ने दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में न्यूजीलैंड को चार रन से हराकर श्रृंखला में 2-0 से बढत बना ली। न्यूजीलैंड को आखिरी गेंद पर जीत के लिए छह रन चाहिए थे लेकिन लाथम एक रन ही ले सके।
बांग्लादेश के छह विकेट पर 141 रन के जवाब में न्यूजीलैंड टीम पांच विकेट पर 137 रन ही बना सकी। बांग्लादेश ने 5 मैचों की श्रृंखला का पहला मैच सात विकेट से जीता था। बांग्लादेश के लिए कप्तान महमूदुल्लाह ने 32 गेंद में नाबाद 37 रन बनाए जबकि मोहम्मद नईम ने 39 और लिटन दास ने 33 रन का योगदान दिया।

Related posts

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22

Pradesh Samwad Team

बेन स्टोक्स की गलती पड़ी इंग्लैंड को भारी, वॉर्नर बोल्ड पर इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने फेंकी थी नो-बॉल

Pradesh Samwad Team

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न अंकुर क्रिकेट अकादमी ने संजय क्रिकेट अकादमी को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment