24.2 C
Madhya Pradesh
October 25, 2026
Pradesh Samwad
दिल्ली NCRप्रदेशविडियो

आर्मी जनरल का वादा- एनकाउंटर के समय कोई आतंकी सरेंडर करना चाहे, तो जान की बाजी लगाकर उसे बचाएंगे!


सेना के शौर्य की कई कहानियां कही जा चुकी हैं, वहीं सेना का हर कदम हमेशा से ही देशवासियों के हक के लिए खड़ा रहा है। इसका उदाहरण एक बार फिर देखने को मिला है। सेना की 15वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडेय के कश्मीर के लोगों को सम्बोधित करते हुए एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप सेना पर गर्व करते नहीं थकेंगे। जनरल डीपी पांडेय कश्मीर के लोगों को वादा करते हुए कह रहे हैं कि किसी लड़के के सरेंडर होने पर हम अपनी जान की बाजी लगाकर भी उनकी जान बचाएंगे।
वीडियो में क्या है? : वीडियो कश्मीर का है जहां जनरल डीपी पांडेय लोगों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि ऑपरेशन के दौरान अगर किसी लड़के ने हथियार डाल दिए…हम गोली खाकर भी, घायल होकर भी, अपनी जान का बलिदान देने के बावजूद भी आपके एक एक बच्चे की जान बचाएंगे..ये मेरा आपको वादा है। क्योंकि सरेंडर के वक्त जान जोखिम में होती है…लेकिन फिर भी हम अपना वादा पूरा करेंगे।
पहले भी सेना ने भावुक अपील करके बचाई थी जान : इससे पहले भी दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हांजीपोरा इलाके में भारतीय सेना की सूझबूझ के चलते एक आतंकवादी ने सरेंडर करने का वीडियो सामने आया था। दरअसल हांजीपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एनकाउंटर में एक आतंकवादी मारा गया था।
एके 56 के साथ आतंकी ने किया था सरेंडर ; इस दौरान दूसरे आतंकी की मौजूदगी पर सेना ने उसे सरेंडर करने को कहा। सेना ने आतंकी के घरवालों और दोस्तों का हवाला दिया, जिसके बाद आतंकी ने एके 56 राइफल के साथ सरेंडर कर दिया था।

Related posts

चौहान ने उपन्यासकार मन्नू भंडारी के निधन पर दुख व्यक्त किया

Pradesh Samwad Team

प्रदेश संवाद की ख़बर का असर, EOW का अशोक गोयल सहित अन्य अधिकारियो को नोटिस जारी

Pradesh Samwad Team

फांसी पर लटके मिले महंत नरेंद्र गिरि, 7 पेज का मिला सूइसाइड नोट, संत बोले-हो उच्चस्तरीय जांच

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment