29 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
Pradesh Samwad
उत्तर प्रदेशप्रदेशराजनीति

यूपी के एक और ज‍िले का नाम बदलने की उठी मांग, BJP व‍िधायक ने CM योगी को ल‍िखा पत्र

यूपी की योगी सरकार में प्रदेश के ज‍िलों का नाम बदलने का एक स‍िलस‍िला सा चल पड़ा है। यूपी में ज‍िले का नाम बदलने की मांग अब जौनपुर ज‍िले से उठी है। ज‍िले की केराकत सीट से बीजेपी विधायक दिनेश चौधरी ने जौनपुर का नाम बदलकर परशुराम के पिता ऋषि जमदग्नि के नाम पर ‘जमदग्निपुरम’ करने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।
बीजेपी व‍िधायक दिनेश चौधरी ने बताया क‍ि पहले जौनपुर का नाम जमदग्निपुरम था। तेरहवीं शताब्दी में मोहम्मद बिन तुगलक ने इस शहर का नाम अपने भाई जूना खान के नाम पर बदलकर जौनपुर रख दिया। उन्होंने कहा कि जौनपुर का नाम परशुराम के पिता ऋषि जमदग्नि के नाम पर जमदग्निपुरम रखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा क‍ि इस संबंध में मुख्यमंत्री और अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जौनपुर जिले का नाम बदलने की मांग की है।
ब्राह्मणों के नाम पर सियासत कर रहे व‍िपक्षी दल : विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए केराकत विधायक ने कहा कि सभी विरोधी दल ब्राह्मणों के नाम पर सियासत कर रहे हैं लेकिन ब्राह्मण शिरोमणि भगवान परशुराम के पिता ऋषि जमदग्नि के नाम पर सब चुप्पी साधे हुए हैं। ऐसे में प्रदेश के अन्य जिलों की तरह जौनपुर का भी नाम बदला जाए और इसे ऋषि जमदग्नि के नाम पर वापस जमदग्निपुरम नाम दिया जाना चाहिए।

Related posts

रविन्द्र भवन में चल रहे राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का समापन

Pradesh Samwad Team

मध्यप्रदेश में नक्सलवाद पर नियंत्रण के लिए की जा रही सशस्त्र कार्रवाई एवं विकासात्मक कार्य : चौहान

Pradesh Samwad Team

मध्य प्रदेश में सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण लागू

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment