Pradesh Samwad
देश विदेश

अगर जरूरत पड़ी तो तालिबान के साथ काम करेगा ब्रिटेन: प्रधानमंत्री जॉनसन


ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वो तालिबान (Taliban) के साथ भी काम करने को तैयार हैं। यही नहीं जॉनसन ने अपनी सरकार में विदेश मंत्री डोमिनिक राब का भी पक्ष लिया है। दरअसल काबुल के हालात को लेकर ब्रिटिश विदेश मंत्री डोमिनिक भी आलोचनाओं के घेरे में आ गए हैं।
बोरिस जॉनसन ने कहा-मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि अफगानिस्तान के हालात का हल तलाशने के लिए हम राजनयिक प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए अगर जरूरत पड़ी तो तालिबान के साथ काम भी करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि काबुल एयरपोर्ट के हालात अब सुधर रहे हैं। सरकार ने बीते शनिवार से अब तक 1615 लोगों को सुरक्षित निकाला है।

Related posts

मलेरिया से बचाने वाली दुनिया की पहली वैक्सीन को WHO की मंजूरी

Pradesh Samwad Team

क्या अस्पताल में चल रहा कोई खेल ?

Pradesh Samwad Team

जनरल रावत की टिप्पणी से बिदक गया चीन, ‘ड्रैगन’ को बताया था भारतीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment