Pradesh Samwad
दिल्ली NCRप्रदेश

तिहाड़ जेल के डेप्युटी सुपरिटेंडेंट की हत्या साजिश रचने वाला गैंगस्टर सतेंद्र उर्फ सत्ते अरेस्ट, वायरल हुआ था ऑडियो


तिहाड़ जेल के एक डेप्युटी सुपरिटेंडेंट को एके-47 राइफल से हत्या की साजिश रचने वायरल ऑडियो मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। इसके ऊपर हत्या, लूट, स्नैचिंग और धमकी देने जैसे 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। मामले में सेल का कहना है कि तिहाड़ जेल में 4 अगस्त को हुई एक कैदी की मौत मामले में यह एक डिप्टी सुपरिटेंडेंट को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहा था।
सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम सतेंद्र उर्फ सत्ते है। यह रोहित चौधरी गैंग का शार्प शूटर है। इसने 4 अगस्त को तिहाड़ जेल में हुई एक कैदी की मौत का बदला लेने के लिए जेल के एक डेप्युटी सुपरिटेंडेंट को टारगेट करना चाहा था। इसके लिए यह एके-47 का इंतजाम करना चाह रहा था। इस मामले में एक इसकी फोन पर हुई बात वायरल हुई थी।
सेल के एसीपी अतर सिंह, इंस्पेक्टर शिव कुमार और इंस्पेक्टर पवन कुमार की टीम ने इसे चिराग दिल्ली इलाके से 17 अगस्त को पकड़ा। इसके पास एक सेमी ऑटोमेटिक पिस्तौल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
सतेंद्र उर्फ सत्ते एके-47 के अलावा अन्य किसी भी हथियार से डिप्टी सुपरिटेंडेंट को नुकसान पहुंचाने की ताक में था। सेल ने बताया कि यह अभी अंतरिम जमानत पर जेल से बाहर चल रहा है। इसके ऊपर अपने दुश्मन गैंग के भी सदस्य की हत्या करने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार गैंगस्टर सतेंद्र ट्रांजिट कैंप, गोविंदपुरी का रहने वाला है।

Related posts

इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल वार्षिक उत्सव पर मुख्य अतिथि के रूप फिल्म अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा

Pradesh Samwad Team

कांग्रेस विधायक का बेटा कथित बलात्कार मामले में पांच महीने से फरार, संपत्ति कुर्की की चेतावनी

Pradesh Samwad Team

भोपाल रेल मंडल में राजभाषा पखवाड़े का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment