Pradesh Samwad
देश विदेश

काबुल एयरपोर्ट पर कांटों के घिरे गेट के पीछे खड़ी चिल्लाती रहीं अफगान महिलाएं- ‘हमें बचाओ…तालिबान आ रहा है’

अफगानिस्तान में तालिबान राज के अंदर जीने का खौफ देश की महिलाओं के मन में कितना था यह एक ताजा वीडियो से साफ है। इसमें दिख रहा है कि काबुल एयरपोर्ट किस तरह जिंदगी बचाने की गुहार ये महिलाएं अमेरिकी सैनिकों के सामने लगा रही हैं। काबुल एयरपोर्ट से भागते लोगों के वीडियो और तस्वीरें देखकर पहले ही दुनिया में थी और अब इस ताजा वीडियो से उन लोगों की बेबसी दिख रही है जो पीछे रह गए।
अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा होने के साथ ही काबुल एयरपोर्ट के रास्ते लोगों ने देश छोड़ना शुरू कर दिया था। अमेरिका अपने हवाई जहाज में लोगों को ले जाने लगा। ऐसे कई वीडियो और तस्वीरें सामने आईं जिनमें देखा गया कि लोग कैसे बदहवास प्लेन के साथ ही रनवे पर दौड़ने लगते हैं। यहां तक कि कुछ लोगों की जान तक चली गई।
अमेरिकी सैनिकों से गुहार लगाती रहीं : अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें गेट के एक ओर खड़े अमेरिकी सैनिकों से अफगान महिलाएं रो-चीखकर गुहार लगा रही हैं कि उन्हें जाने दिया जाए। कांटों के तार से घिरे गेट के पार जाने को ये महिलाएं चिल्ला रही हैं लेकिन सैनिक खड़े देख रहे हैं। ये महिलाएं चिल्ला रही हैं कि हमें बचाओ, तालिबान आ रहा है।
सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें आतंकी महलों और गवर्नर हाउस के भीतर अय्याशी करते दिख रहे हैं। इस बीच खबरें हैं कि वे शहरों में लूटपाट कर रहे हैं और घर-घर जाकर 12 साल की लड़कियों को अगवा कर उन्हें सेक्स-गुलाम बना रहे हैं। ऐसी रिपोर्ट सामने आई हैं कि देश के अलग-अलग शहरों से महिलाओं और लड़कियों को अगवा कर रहे हैं। पूरी बात का लब्बोलुआब यह है कि 20 साल पुराने ‘काले दिन’ अफगानिस्तान में वापस आ चुके हैं।

Related posts

गृह मंत्रालय ने गोरखा प्रतिनिधियों से की बातचीत

Pradesh Samwad Team

अख‍िल भारतीय कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गुरुवार को पार्टी के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का एक वीड‍ियो

Pradesh Samwad Team

चीन सीमा पर हरकत करता है तो अमेरिका देगा भारत का साथ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment