23 C
Madhya Pradesh
October 6, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मप्र की बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें : दिग्विजय सिंह


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश में हाल में आई बाढ़ को पिछले 100 सालों में सबसे खराब बताते हुए इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है। शाह को लिखे पत्र में सिंह ने कहा कि बारिश और बाढ़ ने मध्यप्रदेश के भिंड, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी और अन्य जिलों में घरों और कृषि को तबाह कर दिया है। उन्होंने कहा कि एक बांध के सभी द्वार खोल दिए जाने से भीषण बाढ़ आ गई जिसमें हजारों
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश में हाल में आई बाढ़ को पिछले 100 सालों में सबसे खराब बताते हुए इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है।
शाह को लिखे पत्र में सिंह ने कहा कि बारिश और बाढ़ ने मध्यप्रदेश के भिंड, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी और अन्य जिलों में घरों और कृषि को तबाह कर दिया है।
उन्होंने कहा कि एक बांध के सभी द्वार खोल दिए जाने से भीषण बाढ़ आ गई जिसमें हजारों घर क्षतिग्रस्त हो गए और 30 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा हजारों मवेशी बह गए और लाखों हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसलों को नुकसान हुआ।
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से इस बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का अनुरोध किया और केंद्र से तत्काल राहत एवं पुनर्वास के लिए पैकेज की घोषणा की मांग की।

Related posts

Be In That Respect A Dedication Computer Programme Astatine InPlay Casino Palace of Chance Free Spins _ Australasian region Sign Up Today

Du Bitcoin aux Tours Gratuits Illimités : le parcours d’un gagnant sur les sites de casino en ligne

Des thèmes de machines à sous exclusifs : l’évolution du jeu mobile dans l’univers iGaming

Leave a Comment