Pradesh Samwad
खेल

लॉर्ड्स में अंग्रेजों को रौंदने के बाद विराट कोहली ने तोड़ा क्लाइव लॉयड का रेकॉर्ड, धोनी के क्लब में की एंट्री


भारतीय क्रिकेट टीम ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में मेजबान इंग्लैंड (India vs England 2nd Test) को 151 रन से रौंद दिया। इस जीत के साथ कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली।
भारत की होम ऑफ क्रिकेट (Home Of Cricket) पर ये तीसरी टेस्ट जीत है। कोहली लॉर्ड्स पर टेस्ट मैच जीतने वाले भारत के तीसरे कप्तान बन गए हैं। इससे पहले दिग्गज कपिल देव (Kapil Dev) और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (ms dhoni) ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
इस ऐतिहासिक मैदान पर पूर्व ऑलराउंडर कपिल देव की कप्तानी में भारत ने 1986 में पहली बार जीत दर्ज की थी। इसके बाद धोनी ने 28 साल बाद साल 2014 में यहां टेस्ट मैच जीता था।
कोहली टेस्ट इतिहास के चौथे सबसे सफल कप्तान भी बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्लाइव लॉयड (Clive Llyod) के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ा। लॉयड की कप्तानी में विंडीज ने 36 टेस्ट मैच जीते थे। कोहली की कप्तानी में भारत की यह 37वीं टेस्ट जीत है।
अब स्मिथ, पोंटिंग और वॉ आगे : विराट से आगे अब केवल साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ (53 जीत), ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग (48 जीत) और पूर्व कंगारू कप्तान स्टीव वॉ (41 जीत) आगे हैं।
शमी और बुमराह ने नाबाद 89 रन जोड़े : लॉर्ड्स टेस्ट के 5वें और अंतिम दिन मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने कमाल का प्रदर्शन किया। शमी और बुमराह ने पहले बल्लेबाजी में हाथ दिखाते हुए नाबाद 89 रन की साझेदारी कर भारत को मुश्किल से उबारा।
दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ 9वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की। शमी ने नाबाद 56 रन की पारी खेली जबकि बुमराह ने नाबाद 34 रन बनाए। कोहली ने दूसरी पारी 8 विकेट पर 298 रन पर घोषित की। इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 272 रन की चुनौती थी।
ऐसा दूसरी बार हुआ है… : मेजबान टीम 51.5 ओवर में 120 रन पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में सभी 10 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों ने हासिल किए। टेस्ट के इतिहास में यह दूसरा मौका है जब पेसर्स के खाते में सभी विकेट गए हों। इससे पहले साल 1989-90 में भारतीय तेज गेंदबाजों ने यह कारनामा किया था।

Related posts

16 february

Pradesh Samwad Team

विदिशा कनारा क्रिकेट मैदान पर दिव्यांग क्रिकेट मैच खेला गया : मध्यप्रदेश टाइगर्स v/s मध्यप्रदेश सूरमा

Pradesh Samwad Team

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment