Pradesh Samwad
मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में नहीं थम रहे पुलिस कर्मियों के आत्महत्या के केस, अब दतिया जिले के थाना गोडन में पदस्थ ASI प्रमोद पावन ने की खुदकुशी

मध्य प्रदेश के दतिया जिले के थाना गोंदन में सहायक उप निरीक्षक (एएसआइ) प्रमोद पावन ने थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले तीन वीडियो बनाकर बेटे धीरेंद्र सहित कुछ लोगों को भेजे। इसमें उन्होंने गोंदन थाना प्रभारी अरविंद भदौरिया और थरेट थाना प्रभारी अनफासुल हसन के साथ गोंदन थाने के वाहन चालक आरक्षक रूपनारायण यादव उर्फ लकी और रेत कारोबारी बबलू यादव उर्फ अरविंद यादव पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।

आत्महत्या से पहले बनाया वीडियो
मृतक एएसआइ प्रमोद भिंड जिले के रहने वाले थे, अकेले ही थाना परिसर में स्थित क्वार्टर में रह रहे थे। बताया जाता है कि घटना से कुछ दिन पहले एक स्पष्टीकरण एसडीओपी को भेजकर उसमें भी यही आरोप लगाए थे। वीडियो में वाहन चेकिंग के दौरान बिना कागजात के पकड़े गए रेत कारोबारी बबलू यादव का ट्रैक्टर आरक्षक ड्राइवर रूपनारायण यादव और थाना प्रभारी अरविंद सिंह भदौरिया द्वारा छुड़वा देने का भी जिक्र है।

Related posts

Supporto Continuo nei Casinò Online : Quando l’Intelligenza Artificiale Incontra gli Operatori Umani

L’évolution des retraits ultra‑rapides : comment les plateformes modernes transforment l’expérience du joueur

Jackpot Strategici e Impatto Sociale: Come i Siti di Gioco di Successo Restituiscono ai Giocatori