23 C
Madhya Pradesh
August 23, 2026
Pradesh Samwad
एग्रीकल्चर

मध्यप्रदेश के किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए आज दिन बेहद खास : नरसिंहपुर में आयोजित हो रहा कृषि उद्योग समागम एवं खाद्य प्र-संस्करण उद्यमियों का सम्मेलन

मध्यप्रदेश के किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए आज दिन बेहद खास : नरसिंहपुर में आयोजित हो रहा कृषि उद्योग समागम एवं खाद्य प्र-संस्करण उद्यमियों का सम्मेलन

उप-राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ करेंगे कृ‍षि उद्योग समागम 2025 का शुभारंभ

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समागम में होंगे शामिल।

26 से 28 मई तक नरसिंहपुर समागम में नवाचार, निवेश और रोजगार की संभावनाओं के खुलेंगे द्वार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गन्ना उत्पादक किसानों के हित में शुगर इंडस्ट्री निवेशकों से संवाद करेंगे।

निवेशकों को नरसिंहपुर अंचल में शुगर इंडस्ट्रीज की स्थापना और उसके संबंध में राज्य शासन की प्रोत्साहन नीतियों पर चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को हितलाभ प्रदान करेंगे और कृषि निवेश से जुड़े समूहों से भी संवाद करेंगे।

मध्यप्रदेश में “उद्योग एवं रोजगार वर्ष” के अंतर्गत “कृषि उद्योग समागम 2025” प्रदेश के कृषि क्षेत्र को उद्योग, नवाचार और निवेश से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल बनकर सामने आया है।

‘कृषि उद्योग समागम 2025’ का उद्देश्य प्रदेश की कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था को प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन से जोड़ते हुए निवेश, नवाचार और नौकरियों के नए द्वार खोलना है।

मध्यप्रदेश अब गेहूं, दलहन, तिलहन, दुग्ध उत्पादन से लेकर एग्री-टेक तक कृषि से जुड़ी संभावनाओं का राष्ट्रीय केंद्र बनता जा रहा है।

नरसिंहपुर की तुअर दाल को “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” योजना के तहत राज्य की पहचान के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है, जो स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाज़ार से जोड़ने की दिशा में सार्थक कदम है।

समागम नीतिगत घोषणाओं को जमीनी क्रियान्वयन और सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन में बदलने का सशक्त उदाहरण बनेगा।

नरसिंहपुर अंचल को चीनी उद्योग का केंद्र बनाने की दिशा में कृषि उद्योग समागम बड़ा कदम होगा।

समागम स्थल पर एग्री-हॉर्टी एक्सपो के तहत आधुनिक कृषि यंत्र, ड्रोन, एआई आधारित उपकरण, पॉलीहाउस, जैविक व नैनो उर्वरक, दुग्ध एवं गौशाला उत्पाद, और जल कृषि मॉडल प्रदर्शित किए जाएंगे।

प्राकृतिक व जैविक खेती के लाइव मॉडल भी लगाए जाएंगे। खेती, खाद्य प्र-संस्करण और निर्यात से जुड़े विषयों पर व्याख्यान आयोजित किए जायेंगे।

समागम में विषय विशेषज्ञों द्वारा किसानों को तकनीकी ज्ञान व परामर्श प्रदान करने के लिये औषधीय फसलों, एफपीओ और निर्यातकों के लिए विशेष नेटवर्किंग सेशन व संगोष्ठियाँ आयोजित की जाएंगी।

समागम में 8 विभागों द्वारा कृषि नवाचारों पर आधारित 90 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जो किसानों को आधुनिक तकनीक व सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
नरसिंहपुर जिले के किसानों के नवाचारों को वीडियो क्लिप्स के माध्यम से भी प्रदर्शित किया जाएगा।

त्रि-दिवसीय कृषि उद्योग समागम में जनप्रतिनिधि, कृषि उद्यमी, निर्यातक समूह के प्रतिनिधि, कृषि नवाचार कंपनियां, एफपीओ, किसान संगठन और बड़ी संख्या में किसान भाई रहेंगे उपस्थित।

Related posts

कलेक्टर को ज्ञापन देकर शत प्रतिशत मुआवजा राशि की मांग

Pradesh Samwad Team

भोपाल :- कोडिया सोसाइटी में उपार्जन का गेहूं बारिश में भीगा

Pradesh Samwad Team