30.5 C
Madhya Pradesh
October 25, 2026
Pradesh Samwad
देश विदेश

‘रूसियों के पास मेरे सेक्स वीडियो’, बाइडन के ‘अय्याश’ बेटे का वेश्या से खुलासा


अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के बेटे हंटर बाइडन ने खुलासा किया है कि रूसियों के पास उसके कई सेक्स वीडियो हैं। उन्होंने एक वेश्या के साथ बातचीत में कहा कि रूसियों ने ब्लैकमेल करने के लिए उनका एक और लैपटॉप चुरा लिया है। उन्होंने यह भी बताया कि यह चोरी लॉस वेगास के एक होटल के कमरे में हुई, जहां वह नशे में धुत पड़े हुए थे। इससे पहले भी हंटर बाइडन के रंगीन रातों के कई किस्से सामने आ चुके हैं।
अबतक तीन लैपटॉप खो चुके हैं हंटर बाइडन : डेली मेल ने हंटर बाइडन की एक वेश्या के साथ रिकॉर्ड किए गए वीडियो के आधार पर दावा किया है कि उन्होंने अबतक अपने तीन लैपटॉप को खो दिया है। इसमें से पहला उन्होंने डेलावेयर कंप्यूटर स्टोर पर छोड़ दिया गया जबकि दूसरे को एफबीआई के फेडरल एजेंटों ने सीज कर दिया था। प्रत्येक लैपटॉप में जो बाइडन के बेटे हंटर की शर्मनाक तस्वीरें और वीडियो होने की संभावना है।
लैपटॉप के कैमरे में रिकॉर्ड हुई बातचीत : हंटर बाइडन ने जनवरी 2019 में एक वेश्या के साथ अपने सेक्स को लैपटॉप के कैमरे से रिकॉर्ड किया था। सेक्स के बाद भी उन्होंने अपने लैपटॉप के कैमरे को बंद नहीं किया था। जिससे उनकी और उस वेश्या की लॉस वेगास में रूसी ड्रग डीलरों के हाथ चोरी हुए लैपटॉप के बारे में बातचीत रिकॉर्ड हो गई। इस दौरान उन्होंने 18 दिन लॉस वेगास के एक पेंटहाउस सुइट में 18 दिन बिताए थे। लॉस वेगास के इन पेंटहाउस का एक दिन का किराया 10,000 डॉलर तक होता है।
वेश्या को पिता के अकाउंट से किया था भुगतान! : इससे पहले न्यूयॉर्क पोस्ट ने हंटर के मैकबुक को डिकोड कर पता लगाया था कि उन्होंने 2017 में एमराल्ड फैंटेसी गर्ल्स नाम की एक साइट से अपने लिए एक वेश्या की बुकिंग की थी। हरे रंग की आंखो वाली इस रूसी वेश्या का नाम यान्ना था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फैंटेसी के लिए हंटर ने जिन अकाउंट्स से वेश्याओं को भुगतान किया था, उसका संबंध जो बाइडन से हो सकता है। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
रॉबर्ट नाम से वैश्या से किया चैट : इस वेश्या को किए गए टेक्स्ट मैसेज में हंटर बाइडन ने लिखा कि ‘हाय, मेरा नाम रोब है। मैं चेटो मार्मोंट में रह रहा हूं। ‘क्या तुम अभी उपलब्ध हो?’ हंटर ने यह चैट 7 मई 2018 को अपने नाम के पहले शब्द रॉबर्ट का उल्लेख करते हुए किया था। पोस्ट के अनुसार, इस होटल में रहने के दौरान दोनों ने सेक्स किया, वोदका पी और धूम्रपान करते हुए पॉर्न क्लिप शूट की।
पेनिस पर सजाई थी रंगबिरंगी छोटी चॉकलेट : हंटर बाइडन ने तो इस दौरान अपने पेनिस पर M&Ms मल्टी कलर्ड बटन शेप्ड चॉकलेट की एक पूरी लाइन को भी सजाया था। यह सब जानकारियां हंटर के मैकबुक से रिकवर की गई हैं। होटल के बिल दिखाते हैं कि हंटर उस महीने के अंत में वेस्ट हॉलीवुड के द जेरेमी में 470 डॉलर प्रति रात वाले कमरे में चले गए। इस होटल में भी हंटर ने हाल में ही सीक्रेट सर्विस से रिटायर हुए दो एजेंटों की निगरानी में एक वेश्या को बुलाया था।

Related posts

नंगे पांव पद्मश्री लेने पहुंची तुलसी अम्मा, PM मोदी ने किया नमन

Pradesh Samwad Team

पाकिस्‍तानी सांसद ने दी खुली धमकी, इमरान खान को कुछ हुआ तो करूंगा ‘आत्‍मघाती बम हमला’

Pradesh Samwad Team

तालिबान का पाकिस्तान को वादा, ‘पड़ोसियों के खिलाफ इस्तेमाल नहीं होने देंगे अफगानिस्तान की धरती’

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment