Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मप्र के मुख्यमंत्री चौहान ने तीन मेमू रेलों को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के अंतर्गत तीन नई मेमू ट्रेन सतना-इटारसी, सतना-मानिकपुर तथा कटनी-बीना को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
चौहान ने यहां मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इन तीन नई मेमू ट्रेनों को हरी झण्डी दिखा कर रवाना करते हुए कहा, ‘‘मध्यप्रदेश में आमजन की सुविधा के लिए तीन नई मेमू (मेन लाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन आज प्रारंभ की जा रही हैं। ये ट्रेन जीपीएस, डिजिटल डिस्पले, सीसीटीवी, बॉयो टॉयलेट आदि सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त होंगी।’’
उन्होंने कहा कि इनके माध्यम से आमजन तेज गति से सुविधापूर्ण यात्रा कर सकेंगे और खासतौर से रोज आने-जाने वालों के लिए ये अत्यंत उपयोगी होंगी।
चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में रेल, सड़क एवं फोन कनेक्टिविटी निरंतर बढ़ रही है। मध्य प्रदेश में लगभग 700 से अधिक रेलवे स्टेशन और 4,800 किलोमीटर का रेल नेटवर्क है। प्रदेश में रेल सुविधाओं का निरंतर विकास हो रहा है। ललितपुर-सिंगरौली रेल लाईन भी क्षेत्र के विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी।

Related posts

Megaways Mobile Mania 2026 – Le slot più paghevoli con jackpot ottimizzate per il gaming on‑the‑go

Handheld Customers ACCESS VIP Packages Easily Through Any Platform. _ APAC region Register & Win https://levelup-bonus.org

« Les héros du service client qui transforment les bonus en victoires : études de cas techniques »

Leave a Comment