Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी विवेक को एक करोड़ रुपए एवं मकान देकर किया सम्मानित, डीएपी भी नियुक्त किया


मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बृहस्पतिवार को भोपाल में ओलंपिक हाकी खिलाड़ी विवेक सागर को सम्मान स्वरूप एक करोड़ रुपए की राशि देने के साथ-साथ एवं उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) भी नियुक्त किया है। भारतीय हाकी टीम ने लंबे अंतराल के बाद हाल ही में हुए टोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता है, जिसमें विवेक भी शामिल थे। यहां मिंटो हॉल में ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को एक करोड़ रुपए की राशि से सम्मानित करने के बाद चौहान ने कहा, ‘‘विवेक आज से मध्य प्रदेश
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बृहस्पतिवार को भोपाल में ओलंपिक हाकी खिलाड़ी विवेक सागर को सम्मान स्वरूप एक करोड़ रुपए की राशि देने के साथ-साथ एवं उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) भी नियुक्त किया है।
भारतीय हाकी टीम ने लंबे अंतराल के बाद हाल ही में हुए टोक्यो ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीता है, जिसमें विवेक भी शामिल थे।
यहां मिंटो हॉल में ओलंपिक हॉकी खिलाड़ी विवेक सागर को एक करोड़ रुपए की राशि से सम्मानित करने के बाद चौहान ने कहा, ‘‘विवेक आज से मध्य प्रदेश के डीएसपी भी हैं।’’
उन्होंने यह भी ऐलान किया कि मध्य प्रदेश में जहां भी उसके परिवार वाले चाहेंगे, वहां एक पक्का घर बना कर उसे दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘तोक्यो ओलंपिक में भारतीय हाकी टीम ने केवल कांस्य पदक ही नहीं जीता है, बल्कि भारतीय हाकी का यह पुनर्जागरण है।’’
विवेक सागर मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के चांदोन पिपरिया ग्राम के निवासी हैं।
चौहान ने कहा कि हाकी का यह पदक जीतकर विवेक ने चांदोन पिपरिया गांव, इटारसी, मध्य प्रदेश एवं पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
उन्होंने कहा कि विवेक सागर की उम्र अभी सिर्फ 21 वर्ष है। निश्चित ही वे एक दिन गोल्ड मेडल भी जीतेंगे। उन्हें बहुत बधाई और शुभकामनाएँ।
चौहान ने कहा कि महिला हॉकी खिलाड़ियों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। भारतीय महिला हॉकी टीम ने तोक्यो ओलंपिक 2020 में चौथा स्थान अर्जित किया है। यह भी कम सम्मान की बात नहीं। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की प्रत्येक खिलाड़ी को 31-31 लाख की राशि सम्मान स्वरूप दी जाएगी।

Related posts

Paris virtuels non‑stop : comment les sports numériques redéfinissent l’expérience casino en période de Black Friday

Estate responsabile: Come i jackpot possono promuovere una protezione familiare nei casinò moderni

सीएम योगी आदित्यनाथ का दावा, हमारे कार्यकाल की नियुक्तियों पर कोई नहीं उठा सकता उंगली

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment