Pradesh Samwad
ज़रा हटके

डिवाइडर निर्माण में बरती जा रही लापरवाही

बक्सवाहा/ बाजना तिराहा से लेकर छतरपुर रोड स्थित छोटी पुल तक डिवाइडर का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जिसमें पूर्व से निर्मित 18 फुट चौड़ी सड़क को दोनों तरफ 28 फुट बढ़ाकर 46 फीट जगह में डिवाइडर का निर्माण कराया जाना है जिसमें मुख्य बाजार में दुकानों के सामने काफी संकीर्णता हो रही है जिससे व्यापारी खासे परेशान है वही ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य में सतत लापरवाही बरती जा रही है सड़क के दोनों किनारे पटरियों को खोद कर खुला छोड़ दिया है और खुदी पटरियों पर व्यवस्थित बेरीकैटिंग नहीं की गई है जिससे सारा दिन जाम की स्थितियां निर्मित हो रही है वहीं आए दिन लोग हादसों का शिकार हो रहे है

पिछले एक माह में एक दर्जन से अधिक दुर्घटना के मामले सामने आए हैं जिसमें से कई लोगों को गंभीर हालत में बाहर इलाज के लिए जाना पड़ा हालांकि इन मामलों में प्रशासनिक कार्यवाही नहीं की गई जिसके चलते ठेकेदार के हौसले बुलंद है और निर्माण कार्य में अपनी मनमानी पर उतारू है

एक ओर जहां दुकानों के सामने खुदी पड़ी पटरी की वजह से कारोबार चौपट है वहीं दूसरी ओर घरों के सामने खुदी पड़ी सड़कों से आवागमन पूरी तरह से ठप पड़ा है जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है वही लंबे समय से खुदी पड़ी सड़क किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही हैं

वहीं लोगों का कहना है कि डिवाइडर के निर्माण में दोनो तरफ का रोड पूरा एक साथ खोद दिया गया है जिसे टुकड़ों में कराया जाना उचित होता उक्त डिवाइडर निर्माण कार्य में एक तरफ का रोड संपूर्ण रोड कंप्लीट करवाने के बाद दूसरी तरफ निर्माण कार्य शुरू कराना था जिससे आम जन जीवन प्रभावित नहीं होता

इस मामले मे बकस्वाहा तहसीलदार भरत पांडे का कहना है कि नगर की व्यवस्थाओ व हाईवे रोड को देखते हुए पहले एक तरफ निर्माण कार्य कराया जाना चाहिए था अब सूचना दोनो ओर निर्माण की आ रही है नगर परिषद को नोटिस जारी कर जबाब मॉगा जा रहा है

Related posts

पानी के अंदर जेगुआर ने किया शिकार

Pradesh Samwad Team

42 लाख के सोने का बनाया पेस्ट, तस्कर ने फिर ऐसी जगह छुपाया कि सोच भी नहीं सकते!

Pradesh Samwad Team

हमारी आकाशगंगा की ओर तेजी से आ रहा ‘सितारा’, सुपरनोवा से निकला?

Pradesh Samwad Team