Pradesh Samwad
खेलमध्य प्रदेश

म.प्र. राज्य जूनियर ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 27 जुलाई से 7 अगस्त तक

स्पोर्टस एज भोपाल : 20 जुलाई, 2023
मध्यप्रदेश में देश की पहली ई-स्पोर्ट्स अकादमी शुरू होने जा रही है। इसके लिए मध्यप्रदेश राज्य जूनियर ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप के माध्यम से टेलेंट सर्च किया जायेगा। यह चैंपियनशिप 27 जुलाई से 7 अगस्त 2023 तक आयोजित किया जायेगा। इसमें 12 से 17 वर्ष के युवा bit.ly/mpopenregistrations लिंक पर 25 जुलाई तक अपना पंजीयन करा सकते है। चयनित ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ियों को 12 महीने का प्रशिक्षण नि:शुल्क दिया जायेगा।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने मध्यप्रदेश में दो ऐसे नए अकादमी खोलने की घोषणा की है, जो आगामी ओलम्पिक और एशियन गेम्स का हिस्सा होंगी। इस बार ब्रेक-डांस को खेलों के रूप में शामिल किया गया है। प्रदेश में प्रख्यात अंतर्राष्ट्रीय बी बॉयर श्री करीम और भारत के मशहूर बी बॉयर श्री आरिफ चौधरी हर जिले में टेलेंट सर्च कर नई प्रतिभाओं का चयन कर रहें हैं।
ई-स्पोर्ट्स के लिए जूनियर चैंपियनशिप के द्वारा टेलेंट सर्च में खेल विभाग द्वारा 80 प्रतिशत सीट प्रदेश के खिलाड़ियों के लिये तथा 20 प्रतिशत सीट राज्य के बाहर के लिए खिलाड़ी निर्धारित हैं। ई-स्पोर्ट्स गेमिंग को कॉम्पेटेटिव स्पोर्ट्स के रूप में पदक जीतने वाले खेल की श्रेणी में अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में शामिल किया गया है। वर्ष 2022 में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय टीम ने कांस्य पदक हासिल किया था। सितम्बर में शुरू होने वाले एशियन गेस्म में भी ई-स्पोर्ट्स शामिल है।
पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित

Related posts

Hollywood‑Träume und Slot‑Realität: Wie BillionaireSpin Casino die Leinwand übertrifft

राधारमण-आरजीपीवी राज्यस्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट
रीवा को हरा भोपाल बना चैम्पियन

Pradesh Samwad Team

राजस्थान और दिल्ली की डीफ क्रिकेट टीमों के बीच टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल आज से

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment