Pradesh Samwad
खेल

रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के फेंसिंग खिलाड़ी शंकर पांडे सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में भारत का करेंगे प्रतिनिधित्व

स्पोर्टस एज भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के फेंसिंग खिलाड़ी शंकर पांडे सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए चयनित हो चुके हैं। यह वर्ल्ड चैंपियनशिप 20 जुलाई से 30 जुलाई के मध्य इटली के मिलान शहर में आयोजित होगी। भारत के लिए खेलते हुए इस चैंपियनशिप में शंकर पांडे ईपी इंडिविजुअल और ईपी टीम इवेंट में प्रतिभागिता करेंगे। इससे पूर्व पुणे के आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में 4 जुलाई से 18 जुलाई 2023 तक आयोजित कैंप में शंकर ने जमकर प्रेक्टिस की।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री संतोष चौबे जी, आईसेक्ट समूह के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट डॉ. सिद्धार्थ चतुर्वेदी, प्रो-चांसलर डॉ अदिति चतुर्वेदी वत्स, कुलपति डॉ. ब्रह्म प्रकाश पेठिया जी, कुलसचिव डॉ. विजय सिंह, रायसेन के जिला खेल अधिकारी श्री जलज चतुर्वेदी, फेंसिंग के सीनियर कोच भूपेंद्र सिंह, आरएनटीयू के स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार, मनोज सिंह मनराल और विजय प्रताप सिंह नेे शंकर पांडे को वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।
आरएनटीयू के शंकर पांडे सीनियर वर्ल्ड फेंसिंग चैंपियनशिप के लिए हुए रवाना

Related posts

12 रन या एक विकेट, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का मैच रोमांचक ड्रॉ

Pradesh Samwad Team

रौनक मोदी और रिवान वीर समर क्रिकेट कप में चमके

Pradesh Samwad Team

ऑस्ट्रेलिया की एकतरफा जीत, इंग्लैंड को नौ विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की लीड

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment