39 C
Madhya Pradesh
June 14, 2026
Pradesh Samwad
खेल

कप्तान सौम्या और श्रेया की जुझारू पारी से मध्य प्रदेश सेमीफाइनल में


स्पोर्ट्स एज भोपाल। नरेंद्र मोदी स्टेडियम ग्राउंड ‘B’, मोटेरा में आज विमेंस अंडर 19 T-20 ट्रॉफी के क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबले में मध्य प्रदेश ने उत्तर प्रदेश को 5 विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
उत्तर प्रदेश ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 73 रन बनाए जिसमें सर्वाधिक 12-12 रन अर्चना व पार्श्वि ने बनाए।
मध्य प्रदेश की और से गेंदबाज़ी करते हुए कप्तान सौम्या तिवारी और वैष्णवी शर्मा ने २-२ विकेट लिए वहीँ धानी व संस्कृति ने 1-1 विकेट लिया।
जवाबी पारी खेलने उतरी मध्य प्रदेश की टीम ने श्रेया दीक्षित के 23, कप्तान सौम्या तिवारी के 16 रन के साथ सोमिया व संस्कृति के नाबाद 10-10 रनों की मदद से 18.4 ओवर में 5 विकेट पर 77 रन बना कर यह मैच 5 विकेट से जीत लिया।

इस अवसर पर भोपाल संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष ध्रुवनारायण सिंह, सचिव रजत मोहन वर्मा एवं वरिष्ठ क्रिकेटरों सहित अरेरा क्रिकेट अकादमी भोपाल के मुख्य कोच श्री सुरेश चेनानी , हेमंत कपूर ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।

Related posts

खेल मंत्री मनोज तिवारी ने रणजी ट्रॉफी में ठोका शतक, भारतीय क्रिकेट में ऐसा हुआ पहली बार

Pradesh Samwad Team

द.अफ्रीका ने जीता पहला वनडे, भारत को 31 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

फीफा ने दर्शकों के बुरे बर्ताव के लिए सेनेगल पर लगाया जुर्माना

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment