Pradesh Samwad
खेल

सौरव गांगुली रेस से बाहर! रोजर बिन्नी से लेकर जय शाह तक, मैदान में उतर सकते हैं ये दिग्गज

नई दिल्ली | BCCI में 11 अक्टूबर से चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है. आने वाले कुछ दिनों में BCCI अध्यक्ष से लेकर IPL चेयरमैन के पद पर नए-पुराने चेहरों का एलान हो जाएगा. यहां खास बात यह सामने आ रही है कि अध्यक्ष पद के लिए सौरव गांगुली दोबारा नामांकन फाइल नहीं कर रहे हैं. इस पद के लिए पूर्व क्रिकेटर रोजर बिन्नी का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है. वहीं, वर्तमान सचिव जय शाह एक बार फिर इसी पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं.
11 और 12 अक्टूबर को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद के लिए नामांकन भरे जाएंगे. 13 अक्टूबर को फॉर्म चेक होंगे. इसके बाद 18 अक्टूबर को चुनाव होगा. यहां उपाध्यक्ष पद के लिए राजीव शुक्ला के नामांकन भरने की संभावना है. कोषाध्यक्ष पद के लिए भाजपा विधायक आशीष शेलार का नाम चल रहा है. संयुक्त सचिव पद के लिए देबोजित शौकिया दावेदारी कर सकते हैं. वहीं, वर्तनाम BCCI कोषाध्यक्ष अरुण धूमल को IPL चेयरमैन बनाए जाने की संभावना है.
सौरव गांगुली ICC चेयरमैन की रेस में! : सौरव गांगुली वर्तमान में BCCI अध्यक्ष हैं, उनके पास फिर से बोर्ड अध्यक्ष बनने का विकल्प है लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि वह इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे. ऐसा इसलिए क्योंकि वह आईसीसी चेयरमैन के लिए अपनी दावेदारी ठोकना चाह रहे हैं.
IPL चेयरमैन बनना चाह रहे थे राजीव शुक्ला : वर्तमान में बृजेश पटेल IPL चेयरमैन हैं. वह इस नवंबर में 70 वर्ष के हो जाएंगे. नियमों के मुताबिक, इतनी उम्र का व्यक्ति IPL चेयरमैन पद पर कार्यरत नहीं रह सकता. ऐसे में राजीव शुक्ला इस पद पर काबिज होना चाहते थे लेकिन उन्हें एक बार फिर उपाध्यक्ष पद से ही संतोष करना पड़ेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आखिरी समय में BCCI और BJP ने अरुण धूमल को इस पद के लिए आगे करने की योजना बनाई. इसी तरह महाराष्ट्र के भाजपा नेता आशीष शेलार की भी एंट्री चौंकाने वाली ही रही है. आशीष शेलार सोमवार को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भी दाखिल कर चुके थे लेकिन एक दिन के अंदर काफी कुछ बदला और अब आशीष BCCI कोषाध्यक्ष के लिए दावेदारी करने वाले हैं.

Related posts

धोनी की कप्तानी में चेन्नई को मिली जीत, SRH को 13 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

कभी पोर्न वीडियो मामले में फंसे थे वकार यूनिस, आज नमाज पर दे रहे ज्ञान

Pradesh Samwad Team

असलांका ने जड़ा शतक, 3 दशक बाद श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया से जीती घरेलू वनडे सीरीज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment