Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

एमपी में चार की जगह डेढ़ दिन में खत्म हुआ मानसून सत्र, शिवराज सरकार पर उखड़े कमलनाथ


एमपी में विधानसभा का चार दिवसीय मानसून सत्र डेढ़ दिन में ही खत्म हो गया है। इसके बाद पूर्व सीएम कमलनाथ शिवराज सरकार पर उखड़ गए हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रजातंत्र से खिलवाड़ है। कमलनाथ ने कहा कि हमने गरीबी को 10 फीसदी पर कर दिया था, वो भी आज चौपट है। मैं बड़े दुख के साथ कहना चाहता हूं कि चार घंटे का सत्र चलाकर इन्होंने प्रजातंत्र से खिलवाड़ किया है।
कमलनाथ ने कहा कि सरकार बाढ़ और कोविड के मुद्दों पर बात करने को तैयार नहीं है। सरकार किसी तरह से मामले को दबाने में लगी है। ये चालाकी की राजनीति है। चालाकी राजनीति क्योंकि विधानसभा में बहस होने पर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि आज एमपी का हर वर्ग परेशान है। युवा बेरोजगार हैं। उनके लिए कोई रोजगार नहीं है। कमलनाथ ने कहा कि किसानों को खाद और बीज नहीं मिला है।
उन्होंने कहा कि बाढ़ से भी लोग परेशान हैं, उन्हें मदद नहीं मिली है। कोरोना के लिए इन्होंने मुआवजा की घोषणा की थी। अभी एक व्यक्ति को नहीं मिला है। गौरतलब है कि एमपी विधानसभा का मानसून सत्र 12 अगस्त तक चलना था। कुछ विधेयकों के सदन में पास होने के बाद कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है।

Related posts

‘एमपी’ गजब तो है, देश का गौरव भी है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Pradesh Samwad Team

Pagamenti anonimi nel futuro del gioco d’azzardo online: come Paysafecard sta ridefinendo la sicurezza e la libertà dei giocatori, l’ascesa delle criptovalute privacy‑first che sfidano le tradizionali norme KYC, le nuove direttive europee PSD2 che spingono verso una trasparenza controllata ma rispettosa della privacy, le innovazioni tecnologiche basate su Zero‑Knowledge Proofs e tokenizzazione dinamica che promettono transazioni invisibili ai terzi ma verificabili dal sistema, il ruolo cruciale dei casinò non AAMS nell’offrire giochi senza AAMS con bonus aggressivi senza sacrificare la protezione del cliente, le prospettive di partnership tra operatori di gaming e fornitori di identità digitale decentralizzata per creare un ecosistema di pagamento completamente anonimo entro il prossimo decennio, considerando inoltre l’impatto delle soluzioni open‑source emergenti sulla standardizzazione dei wallet prepagati “privacy‑by‑design”, l’aumento delle collaborazioni fra provider FinTech europei ed esperti di crittografia avanzata capaci di garantire auditability senza rivelare identità reali​

Parier sur les Play‑offs NBA : Guide débutant pour maximiser vos gains dans les casinos en ligne

Leave a Comment