Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

SAM ग्लोबल विश्वविद्यालय, भोपाल द्वारा PHD चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स मध्य प्रदेश चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एक वृहद आयोजन किया

SAM ग्लोबल विश्वविद्यालय, SAM कॉलेज ऑफ़ आयुर्वेदिक कॉलेज रायसेन एवम सरदार अजित सिंह आयुर्वेदिक कॉलेज भोपाल द्वारा PHD चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स मध्य प्रदेश चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आज एक वृहद आयोजन किया गया. प्रातः कुशल योगाचार्य द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास किया गया, जिसमें 800 से भी ज्यादा छात्र छात्राओं ने भाग लिया. विगत एक सप्ताह से चल रहे योग उत्सव के दौरान योग पर आधारित विभिन्न प्रतियोगितायें भी आयोजित की गयीं थीं, जिनमे से विजेता प्रतिभागियों का प्रदर्शन आज किया गया. साथ ही सर्वाधिक आकर्षण छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मनमोहक समूह योग फार्मेशन रहा.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में SAM ग्लोबल विश्वविद्यालय की चांसलर इंजी प्रीती सलूजा, विशिष्ट अतिथि के रूप में ख्यातिलब्ध योगाचार्य पवन गुरु, डॉ. ममता गुरु की गरिमायी उपस्थिति थी.
अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में चांसलर इंजी प्रीती सलूजा ने योग की वर्तमान समय में प्रसंगिकता को रेखांकित करते हुए पूरी दुनियां में इसे अंगीकार किये जाने पर खुशी जाकिर किया तथा इसे भारत का गौरव बताया. इंजी सलूजा ने योग के माध्यम से स्वयं को स्वयं से एवम स्वयं को अपने आस पास से सहचार्य बिठाकर अपने उत्कर्ष को प्राप्त करने का साधन बताया. अपने बीज वक्तव्य में योगाचार्य पवन गुरु ने बच्चों को योग सम्बंधित ढेरों फायदे बताते हुए उन्हें नियमित योग के प्रति उत्साहित किया.
स्वागत भाषण डीन रिसर्च डॉ अखिलेश सिंह ने दिया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्राचार्य डॉ सुनील खंडारे ने दिया.

Related posts

पुलिस मुख्‍यालय, मध्‍यप्रदेश समाचार : यूपीएससी में चयनित पुलिस कर्मियों की पुत्रियों को डीजीपी ने किया सम्मानित

Jackpots du Nouvel An : décryptage expert des gagnants de tournois et leurs impacts sur les bonus promotionnels

Welke Betaling Methode Van Handelen Veroorzaakt 777Pub Gokcasino Leeft Met . Europese regio Start Winning Hellspin Online Casino

Leave a Comment