24.4 C
Madhya Pradesh
October 5, 2026
Pradesh Samwad
खेल

23 rd मानव चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी) प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी ने उदयभान क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से हराया

स्पोर्ट्स एज 22 जून | स्थानीय मोहन मिकिन्स क्रिकेट ग्राउंड मोहन नगर नई दिल्ली पर 23 वी मानव चोपड़ा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी और उदयभान क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला गया। प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लक्ष्य शेरावत की घातक गेंदबाज़ी के कारण उदयभान क्रिकेट अकादमी की टीम 25.5 ओवर में 114 रन बनाकर ऑलआउट हो गईं। आर्यन राज ने 28, शौर्य और राघव ने 16 16 रन बनाए। लक्ष्य शेरावत ने 4 , अथर्व और अंकित ने 2 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी प्लेयर्स अकादमी की टीम ने 17.1 ओवर में 3 विकेट पर 117 रन बनाकर यह मैच 7 विकेट से जीत लिया। हार्दिक शर्मा ने नाबाद 51 और आदित्य जैन ने 36 रन बनाए। आकाश और अथर्व ने 1 1 विकेट लिया। लक्ष्य शेरावत को मिश्रा स्पोर्ट्स मेन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

जबलपुर सम्भागीय क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित अंतर जिला ‌बालक वर्ग अंडर 23 वर्षीय दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

बांग्लादेश पहुंची पाकिस्तानी टीम ने मैदान पर गाड़ा अपना झंडा, मच गया बवाल

Pradesh Samwad Team

सिराज का अंतिम टेस्ट में खेलना संदिग्ध, इनमें से किसी को मिल सकता है मौका

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment