Pradesh Samwad
देश विदेश

रूस साल के अंत तक तैनात कर देगा महाविनाशक सरमत मिसाइल! पुतिन की चेतावनी, रडार पर अमेरिका?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि 2022 के अंत तक मॉस्को अपने सशस्त्र बलों को और मजबूत और आधुनिक बनाएगा जिसमें हाल ही में टेस्ट की गई सरमत इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) की तैनाती शामिल होगी। पुतिन ने मंगलवार को मिलिट्री एकेडमी ग्रेजुएट्स के साथ एक टीवी मीटिंग के दौरान यह बयान दिया है। पुतिन ने महाविनाशक मिसाइल की तैनाती की बात ऐसे समय पर की है जब रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के चार महीने पूरे होने वाले हैं।
अल जजीरा की खबर के अनुसार पुतिन ने रूस में विकसित ICBM का जिक्र करते हुए ग्रेजुएट्स से कहा, ‘ऐसी योजना है कि साल के अंत तक, ऐसा पहला कॉम्प्लेक्स कॉम्बैट ड्यूटी पर होगा।’ रूस की ICBM एकसाथ 10 से अधिक न्यूक्लियर वारहेड ले जाने में सक्षम है। रूस ने इस मिसाइल का परीक्षण अप्रैल में किया था जिसने तमाम विशेषज्ञों सहित पश्चिम की चिंता को बढ़ा दिया था। पुतिन ने कहा कि मिसाइल की तैनाती रूसी सेना के एक बड़े विकास का हिस्सा होगी।
‘हमारे डिफेंस सिस्टम का कोई मुकाबला नहीं’ : रूसी राष्ट्रपति ने बताया कि सैनिकों को एस-500 एयर डिफेंस और मिसाइल डिफेंस सिस्टम पहले ही मिलने शुरू हो गए हैं जिनका ‘दुनिया में कोई जोड़ नहीं है।’ रूस एस-500 के साथ अपने एयर डिफेंस सिस्टम में बड़े पैमाने पर सुधार कर रहा है जिसे कम समय में तैनात कर लंबी दूरी के विमानों, हाइपरसोनिक मिसाइलों और ICBM को रोका जा सकता है। पुतिन ने यूक्रेन में जंग लड़ रहे रूसी बलों की तारीफ करते हुए कहा कि वे ‘असली हीरो की तरह साहस और प्रोफेशनलिज्म दिखा रहे हैं।’
अमेरिका तक परमाणु हमला करने में सक्षम : रूस की सरमत मिसाइल अमेरिका तक परमाणु हमला करने में सक्षम है। यूक्रेन से युद्ध के बीच रूस ने महाशक्तिशाली परमाणु मिसाइल आरएस-28 सरमत (RS-28 Sarmat) का परीक्षण कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। इसकी कमान रूस की स्ट्रैटजिक रॉकेट फोर्सेज के हाथ में होती है। इस मिसाइल को रूसी कंपनी मेकयेव रॉकेट डिज़ाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है। यह मिसाइल 2009 से अंडर ट्रायल है, इसे 2022 में ही रूसी सेना में कमीशन करने का प्लान है।
मिसाइल में लगे होते हैं 10 से 15 वारहेड : इस मिसाइल का मास 208.1 मीट्रिक टन है, जबकि लंबाई 35.5 मीटर और गोलाई 3 मीटर है। एक RS-28 सरमत मिसाइल के अंदर 10 से 15 वॉरहेड लगे होते हैं, जो दूसरे फेज में हाई स्पीड से अलग-अलग जगहों पर निशाना साध सकते हैं। भारी भरकम RS-28 सरमत मिसाइल को पावर देने के लिए आरडी-274 लिक्विड रॉकेट इंजन लगाया गया है। इस मिसाइल की ऑपरेशन रेंज 18000 किलोमीटर है। यह मिसाइल मैक 20.7 (लगभग 25560 किलोमीटर /घंटा) की स्पीड से उड़ान भर सकती है।

Related posts

26 अप्रैल को रूस जाएंगे संयुक्त राष्ट्र महासचिव, पुतिन और लावरोव से करेंगे मुलाकात

Pradesh Samwad Team

पाकिस्‍तानी सेना और ISI को विनाश की ओर ले जाना चाहते हैं इमरान खान: बिलावल भुट्टो

Pradesh Samwad Team

LIVE:- नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस , सुश्री बांसुरी स्वराज भाजपा मुख्यालय से

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment