20.9 C
Madhya Pradesh
September 25, 2026
Pradesh Samwad
खेल

राजधानी भोपाल में 21 से 30 जून तक होगी अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी प्रतियोगिता

भोपाल 19 जून, 2022 राजधानी भोपाल स्थित मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में 21 से 30 जून, 2022 तक अखिल भारतीय सिविल सेवा महिला एवं पुरुष हॉकी प्रतियोगिता खेली जाएगी। राज्य शासन द्वारा चयन समिति की अनुशंसा पर प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली महिला एवं पुरुष हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। मध्य प्रदेश की पुरुष एवं महिला हॉकी टीम इस प्रकार है :– पुरुष हॉकी टीम रेहान खान, फिरोज़ अली, अमृत कुमार कीरो (पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी), सिराजउद्दीन, मोहम्मद अहसान, मुईन उद्दीन कुरैशी, माजिद हुसैन, मतीन खान, आमिर अहमद (कप्तान), मोहम्मद सफदर खान, अब्दुल जफर (सभी भोपाल), अर्पित मिश्रा, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर (सिवनी), रफत उल्ला खान, अता उल्ला खान (सीहोर), राजू कुमार (मंदसौर) तथा राहुल यादव (जबलपुर) शामिल हैं। महिला हॉकी टीम : श्रीमती सविता सुर्वे, सुश्री रेणुका निगम, श्रीमती स्मिता शर्मा, श्रीमती लूसी अल्फांसो, श्रीमती सबिहा कौसर, श्रीमती रूबीना अरशद, श्रीमती प्रीति नायडू, श्रीमती नंदा शर्मा, श्रीमती अल्का शर्मा, श्रीमती प्रतीक्षा धारपाण्डे, श्रीमती सरिता श्रीवास्तव, कुमारी मंजू देवांगन (सभी भोपाल), श्रीमती पूनम रैकवार, श्रीमती पूजा मालवीय (नर्मदापुरम) तथा श्रीमती अरूणा पारे (सीहोर) शामिल है। पुरुष हॉकी टीम का कोच सहकारिता विभाग के रेहान खान तथा मैनेजर जल संसाधन विभाग के मुईन उद्दीन कुरैशी को नियुक्त किया गया है।

Related posts

के एफ सी डेफ टेस्ट क्रिकेट चेम्पियनशिप
} दिल्ली ने जीती डेफ टेस्ट चेम्पियनशिप { फाइनल मैच में दिल्ली ने राजस्थान को 4 विकेट से पराजित किया

Pradesh Samwad Team

नर्मदा ट्रॉफी T 20 इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता : यंग ब्राइट क्लब सिवनी मालवा ने जीती नर्मदा ट्रॉफी

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी आरजीपीवी नोडल ड्रॉप रोबॉल चैंपियनशिप

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment