Pradesh Samwad
देश विदेश

इमरान खान ने भरे मंच से फिर करवाई जग हंसाई!


पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक बार फिर अपने बयान से जगहंसाई करवाई है। दरअसल, इन दिनों इमरान खान के भाषण का एक वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें इमरान खान कहते सुनाई देते हैं ”…उन्होंने 25 रुपये लीटर अपनी बिजली कम की है।” हालांकि, इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके बावजूद लोग इमरान खान के सामान्य ज्ञान का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। इससे पहले भी इमरान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद की तुलना गधे से की थी।
इमरान खान ने इस्लामाद में अपने भाषण के दौरान शहबाज शरीफ सरकार पर जोरदार हमला भी बोला। उन्होंने कहा कि मैंने रूस के साथ 30 फीसदी कम कीमत पर तेल खरीदने की बात शुरू की थी, लेकिन अमेरिका ने मुझे प्रधानमंत्री पद से हटा दिया। शहबाज शरीफ सरकार तो अमेरिका के इशारे पर काम करती है। इनके पैसे और जमीन जायदाद बाहरी मुल्कों में है। ऐसे में ये अमेरिका जैसे देशों के इशारे पर काम करते हैं।
पहले भी बयानों के कारण विवादों में फंस चुके हैं इमरान : इमरान खान इससे पहले भी ओसामा बिन लादेन को शहीद बताकर अपनी फजीहत करवा चुके हैं। उन्होंने तो पाकिस्तान में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं के लिए महिलाओं के कम कपड़ों को जिम्मेदार बताया था। इतना ही नहीं, इमरान खान ने जापान और जर्मनी को पड़ोसी भी बताया था। उन्होंने कहा था कि जर्मनी और जापान ने द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद अपने आर्थिक संबंधों को सुधारा और अपनी सीमा पर संयुक्त उद्योग को भी बढ़ावा दिया।
सरकार के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी में इमरान : इमरान खान शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ बड़े प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने पहले भी इस्लामाबाद को घेरने के लिए रैली निकालने का ऐलान किया था, लेकिन एन मौके पर इसे स्थगित कर दिया गया। अब इमरान खान एक बार फिर इस रैली को आयोजित करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए वे पूरे पाकिस्तान में रैली कर माहौल भी बना रहे हैं।

Related posts

LIVE:- आईटीयू विश्व दूरसंचार मानकीकरण असेंबली का उद्घाटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Pradesh Samwad Team

रूस में कोरोना के मामले हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे, 24 घंटे में संक्रमण से 1241 लोगों की मौत

Pradesh Samwad Team

शहबाज सरकार को दिया छह दिनों का अल्टीमेटम, पाकिस्तान में रातभर आगजनी, सेना और इमरान खान आमने-सामने

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment