28.5 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशविडियो

इंदौर: चार लड़कियां एक महिला पिज्जा चेन कर्मचारी को कथिततौर पर ‘उन्हें घूरने’ के लिए बेरहमी से पीटते दिखाई दे रही हैं

सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें चार लड़कियां एक महिला पिज्जा चेन कर्मचारी को कथिततौर पर ‘उन्हें घूरने’ के लिए बेरहमी से पीटते दिखाई दे रही हैं। यह घटना मध्य प्रदेश के इंदौर की बताई जा रही है, जहां द्वारकापुरी इलाके में स्थानीय लड़कियों की एक गैंग ने काम पर जा रही लड़की को लात-घूसों और डंडे से पीटा। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल, पुलिस ने चारों लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कोई नहीं आया लड़की की मदद करने : कई रिपोर्ट में बताया गया कि जब पीड़िता नंदनी काम पर जा रही थी तो पिंकी नामक युवती ने अपनी तीन सहेलियों के साथ उसका रास्ता रोक लिया। उन्होंने कुछ बात करने के बहाने उसको अपने पास बुलाया था। लेकिन चारों मिलकर उसे पीटने लगीं। हमले के चलते पीड़िता सड़क पर गिर गई। वह रोने लगी। लेकिन लड़कियों ने उस पर रहम नहीं किया। यहां तक कोई भी उसकी मदद के लिए भी नहीं आया। वो किसी तरह अपने आप उठकर पास के एक घर में चली गई और खुद को बचाया।
गैंग की सरगना घूमती है बदमाशों के साथ! : जब इस घटना का शॉकिंग वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने चारों लड़कियों के खिलाफ केस दर्ज किया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस गर्ल गैंग की सरगना पिंकी इलाके के बदमाशों के साथ घूमती हैं, और आए दिन लोगों के साथ मारपीट करती है। दूसरी तरफ चारों लड़कियों ने पीड़िता पर आरोप लगाया था कि वह उन्हें घूर रही थी, जिसके बाद उसकी पिटाई कर दी। जब पीड़िता उनसे कहती है कि वो पुलिस में शिकायत करेगी तो चारों बेखौफ उसे पुलिस बुलाने को कहती नजर आती हैं। साथ ही, बहुत से यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी। यूजर्स ने लिखा कि कैमरामैन बचा नहीं सकता था, वीडियो बनाने में लगा रहा।

Related posts

Pagamenti anonimi nel futuro del gioco d’azzardo online: come Paysafecard sta ridefinendo la sicurezza e la libertà dei giocatori, l’ascesa delle criptovalute privacy‑first che sfidano le tradizionali norme KYC, le nuove direttive europee PSD2 che spingono verso una trasparenza controllata ma rispettosa della privacy, le innovazioni tecnologiche basate su Zero‑Knowledge Proofs e tokenizzazione dinamica che promettono transazioni invisibili ai terzi ma verificabili dal sistema, il ruolo cruciale dei casinò non AAMS nell’offrire giochi senza AAMS con bonus aggressivi senza sacrificare la protezione del cliente, le prospettive di partnership tra operatori di gaming e fornitori di identità digitale decentralizzata per creare un ecosistema di pagamento completamente anonimo entro il prossimo decennio, considerando inoltre l’impatto delle soluzioni open‑source emergenti sulla standardizzazione dei wallet prepagati “privacy‑by‑design”, l’aumento delle collaborazioni fra provider FinTech europei ed esperti di crittografia avanzata capaci di garantire auditability senza rivelare identità reali​

Bonus Responsables : Les Nouvelles Tendances des Sites de Jeu Français pour Protéger les Joueurs

De la dés (antique) aux machines à sous numériques : comment les programmes de fidélité transforment l’expérience du joueur moderne

Leave a Comment