Pradesh Samwad
देश विदेश

ट्वीट कर दी जानकारी : कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो दूसरी बार कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ व्यक्तिगत रूप से हुई मुलाकात के कुछ दिनों बाद खुद के कोरोना वायरस की चपेट में आने की जानकारी दी है।
ट्रूडो ने सोमवार को एक ट्वीट के जरिए खुद के एक बार फिर कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि की। इस ट्वीट में उन्होंने सभी से कोविड-19 रोधी टीका लगवाने की अपील की। कनाडाई प्रधानमंत्री ने कहा कि वह ठीक महसूस कर रहे हैं और इसकी वजह यह है कि उन्होंने टीका लगवा रखा है।
ट्रूडो हाल में लॉस एंजिलिस में आयोजित ‘समिट ऑफ द अमेरिका’ शिखर सम्मेलन में बाइडेन सहित अन्य विश्व नेताओं से मिले थे। बाइडेन ने शुक्रवार को ट्रूडो के साथ ली गई एक तस्वीर साझा की थी। कनाडाई प्रधानमंत्री इससे पहले जनवरी में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आए थे।

Related posts

नौकरी छोड़कर उठाई बंदूक, हजारों हत्याएं, लाखों बेघर.. ‘बर्बाद’ हो गया म्यांमार, तख्तापलट का 1 साल

Pradesh Samwad Team

अफगान सीमा पर 5 सैनिकों की हत्‍या से भड़का पाकिस्‍तान, पहली बार तालिबान पर जुबानी वार

Pradesh Samwad Team

बाइडेन ने यूक्रेन के लिए 80 करोड़ डॉलर की नई सहायता को दी मंजूरी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment