Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

प्रदीप मुल्तानी ने उद्योगपतियों एवं पीएचडी चेंबर के सदस्यों से मीटिंग की

पीएचडी चेंबर के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रदीप मुल्तानी ने अपने भोपाल प्रवास के दौरान शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपतियों एवं पीएचडी चेंबर के सदस्यों से होटल कोर्टयार्ड मैरियट भोपाल में मीटिंग की श्री मुल्तानी ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा पीएचडी चैंबर देश का सबसे पुराना और प्रतिष्ठित औद्योगिक संगठन है जोकि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उद्योगों और देश के आर्थिक विकास के लिए सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर पिछले 117 वर्षों से कार्य कर रहा है श्री मुल्तानी ने कह केंद्र और राज्य में जो भी योजनाएं बनती हैं या नीतियां तैयार होती हैं उनमें पीएचडी चैंबर एक सलाहकार के रूप में तथा उन्हें लागू करने में विशिष्ट सहयोगी के रुप में सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करता है श्री मुल्तानी ने पीएचडी चेंबर द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा देश और समाज का विकास केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि इसमें हर संस्था हर व्यक्ति तथा हर संगठन का सहयोग होना चाहिए और इसी तर्ज पर पीएचडी चेंबर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए सरकार के साथ कार्य करने के लिए हमेशा तत्पर रहता है उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा देश के आर्थिक सामाजिक विकास के लिए कई अभूतपूर्व निर्णय लिए गए हैं जिन्हें पूरा करने में हम सबको सहयोग करना है, श्री मुल्तानी ने कहां मध्य प्रदेश जो कि पहले एक बीमारू राज्य समझा जाता था आज माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में आ खड़ा हुआ है विशेषकर कृषि और औद्योगिक क्षेत्र में जो विकास माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हुआ है वह सराहनीय है तथा दूसरे राज्यों के लिए एक उदाहरण है श्री मुल्तानी ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा पीएचडी चैंबर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए सबसे उपयुक्त और प्रभावशाली माध्यम है क्योंकि वह जब भी आप कोई मुद्दा लेकर आते हैं तो चेंबर उसे व्यापक रूप में तथा सर्वहित में जिसमें सरकार का भी हित है उसी अनुसार उस को आगे बढ़ाता है और उसे पूरा करवाता है ,श्री मुल्तानी ने उद्योगपतियों को पीएचडी चेंबर के विभिन्न राज्यों और देशों के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा कई बड़े कार्यक्रम जो पीएचडी चेंबर द्वारा आगामी महीनों में होने वाले हैं उनकी जानकारी दी
संगोष्ठी में पीएचडी चैम्बर मध्य प्रदेश की सह अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सलूजा तथा सह अध्यक्ष श्री मनोज मोदी ,डॉ प्रशांत जैन उपाध्यक्ष सेज ग्रुप तथा प्रौ वाइस चांसलर एवं अन्य सदस्यों ने श्री मुल्तानी जी को स्मृति चिह्न भेंट किया

Related posts

Live vs RNG nei casinò moderni : quale modalità garantisce vincite più consistenti?

पंडित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा को अपमानित व अपवित्र के उदेश से रखे जूते रखने

Pradesh Samwad Team

भाभा विश्वविद्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मास्क, फल एवं सेनिटरी पैड का वितरण

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment