Pradesh Samwad
देश विदेश

यूएस स्टॉक मार्केट धड़ाम हुआ, अमेरिका में रिकॉर्डतोड़ महंगाई, 40 सालों का रिकॉर्ड टूटा

अमेरिका में महंगाई रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है. मुद्रास्फीति मई महीने में चार दशकों के उच्च स्तर 8.6 प्रतिशत पर पहुंच गयी. इसका कारण गैस, खानपान और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि है. अमेरिकी श्रम विभाग ने शुक्रवार को मई, 2022 के आंकड़े जारी करते हुए कहा कि पिछले महीने उपभोक्ता कीमतें एक साल पहले की तुलना में 8.6 प्रतिशत बढ़ गईं. एक महीने पहले अप्रैल में उपभोक्ता कीमतें एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 8.3 प्रतिशत बढ़ी थीं.
सबसे ज्यादा मार अश्वेत समुदाय पर : अमेरिका पिछले कुछ महीनों से लगातार उच्च मुद्रास्फीति की स्थिति से जूझ रहा है. खानपान एवं अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतें बढ़ने से एक अमेरिकी परिवार के लिए जीवन-निर्वाह काफी मुश्किल हो गया है. इसकी सबसे ज्यादा मार अश्वेत समुदाय एवं निम्न-आय वर्ग के लोगों को झेलनी पड़ रही है.
1982 के बाद पहली बार इतनी ज्यादा महंगाई : मार्च 2022 में उपभोक्ता मूल्य आधारित मुद्रास्फीति 1982 के बाद पहली बार 8.5 प्रतिशत पर पहुंची थी. इस बढ़ी हुई मुद्रास्फीति ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व को भी ब्याज दर में बढ़ोतरी के लिए मजबूर किया है. हालांकि कुछ विश्लेषकों ने ऐसी संभावना जताई है कि आने वाले कुछ महीनों में अमेरिका में मुद्रास्फीति की तेजी पर लगाम लगेगी. लेकिन इसके बावजूद मुद्रास्फीति के साल के अंत में सात प्रतिशत से नीचे आने की संभावना कम ही है.

Related posts

X-59 QueSST सुपरसोनिक विमान की पहली झलक, NASA ने 57 सेकेंड में दिखाई बरसों की मेहनत

Pradesh Samwad Team

जर्मनी बोला- टकराव हुआ तो हो सकता है तीसरा विश्व युद्ध

Pradesh Samwad Team

इजरायली पीएम नफ्ताली बेनेट के भारत दौरे पर बड़ा ऐलान, राजनयिक संबंधों के 30 साल भी पूरे हुए

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment