19.3 C
Madhya Pradesh
October 28, 2026
Pradesh Samwad
Uncategorized

पाकिस्तान में जर्मनी की विदेश मंत्री को नहीं आया खाने का स्वाद, भुट्टो से मुलाकात के तुरंत बाद हुईं कोरोना पॉजिटिव

जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने मंगलवार को पाकिस्तान में कोविड-19 से संक्रमित पाए जाने के बाद अपनी तीन देशों की विदेश यात्रा स्थगित कर दी। पाकिस्तान की दो दिवसीय पहली यात्रा पर मंगलवार को पहुंचीं बेयरबॉक ने इस्लामाबाद में अपने समकक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी से मुलाकात की। इसके तुरंत बाद जांच करने पर वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं।
लंच में नहीं आया खाने का स्वाद : दोपहर के भोजन के समय बेयरबॉक ने पाया कि उन्हें भोजन का स्वाद नहीं आ रहा था। मंत्रालय ने बताया कि उन्होंने सुबह एक एंटीजन परीक्षण कराया था, जो नकारात्मक आया था। बेयरबॉक को ग्रीस और तुर्की की यात्रा करनी थी। मंत्रालय ने कहा कि उनकी आगे की सभी व्यस्तताओं को रद्द कर दिया गया है। इससे बेयरबॉक ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के साथ एक संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित किया था।
भुट्टो ने अलापा कश्मीर राग : प्रेस कान्फ्रेंस में भुट्टो ने एक बार फिर कश्मीर राग अलापा। उन्होंने कहा, ‘भारत के उकसाने वाले कदमों के चलते कश्मीर में स्थिति तेजी से बिगड़ रही है जो मुस्लिम बहुसंख्यकों को हाशिए पर रखकर अवैध कदमों से उन्हें अल्पसंख्यक में बदलने की कोशिश कर रहे हैं।’ भुट्टे ने कहा कि भारत सेक्युलर देश नहीं है, उस पर हिंदुत्व की विचारधारा हावी है। उन्होंने नूपुर शर्मा के बयानों को निंदनीय बताया और कहा कि यह सबूत है कि भारत एक फासीवादी देश बन चुका है।

Related posts

Cleobetra Casino: Pharaonischer Prunk trifft auf exzellentes Spielerlebnis

Jackpot City Platform: Your Ultimate Entry Point to Elite Online Gaming Entertainment Superiority

AngliaBet Gaming Casino: Your Premier Hub for Real Casino Superiority

Leave a Comment