Pradesh Samwad
देश विदेश

पाकिस्‍तानी सांसद ने दी खुली धमकी, इमरान खान को कुछ हुआ तो करूंगा ‘आत्‍मघाती बम हमला’

इमरान खान की पार्टी पाकिस्‍तान तहरीक-ए-इंसाफ के एक सांसद ने शहबाज शरीफ सरकार को खुली धमकी दी है कि अगर पूर्व पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री को कुछ हुआ तो वह आत्‍मघाती हमला करेंगे। इमरान के इस करीबी सांसद का नाम अताउल्‍ला है। अताउल्‍ला ने सोमवार को एक वीडियो संदेश जारी करके धमकी दी कि यह हमला उनके खिलाफ किया जाएगा जो ‘पाकिस्‍तान को चलाते हैं।’ उन्‍होंने कहा, ‘मैं पहला आत्‍मघाती बम हमलावर बनूंगा।’
अताउल्‍ला ने कहा कि अगर इमरान खान के बाल को भी किसी ने छुआ तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अताउल्‍ला का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब पाकिस्‍तान के गृहमंत्री राणा सनाउल्‍ला ने कहा है कि इमरान खान गिरफ्तार हो सकते हैं। पाकिस्‍तानी सांसद अताउल्‍ला ने चेतावनी दी कि अगर इमरान को कुछ हुआ तो किसी को माफ नहीं किया जाएगा। उन्‍होंने यह भी दावा किया कि पार्टी के कार्यकर्ता हजारों की तादाद में आत्‍मघाती बम हमला करने के लिए तैयार हैं।
मेरी हत्‍या कराना चाहते हैं व‍िपक्षी नेता: इमरान खान : पिछले महीने इमरान खान ने लोगों से अपील की थी कि अगर उनकी हत्‍या हो जाती है वे उन्‍हें ‘न्‍याय’ दिलाएं। इमरान खान ने दावा किया था कि उनके विपक्षी नेताओं उनसे छुटकारा पाने का कोई विकल्‍प बचा नहीं है। इमरान ने कहा, ‘मुझे पता चला है कि मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है। साजिशकर्ता अब भ्रमित हैं क्‍योंकि उन्‍हें सूझ नहीं रहा है कि मुझसे कैसे छुटकारा पाया जाए।’ इमरान खान के हत्‍या की आशंका जताए जाने पर पाकिस्‍तान के गृहमंत्री ने उन्‍हें ‘अभेद्य सुरक्षा’ मुहैया कराई।
इस बीच गृहमंत्री राणा सनाउल्‍ला ने इमरान के सांसद के आत्‍मघाती हमले की धमकी पर पलटवार किया है। उन्‍होंने कहा कि इमरान खान को गिरफ्तार करके कोर्ट के सामने पेश किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा, ‘इमरान खान ने एक अपराध किया है। हमारे पास उनके खिलाफ साक्ष्‍य मौजूद हैं।’ गृहमंत्री ने आरोप लगाया कि इमरान खान देश को बांटने का प्रयास कर रहे हैं। उन्‍होंने दावा किया कि इमरान खान ने देश में अराजकता का अभियान शुरू किया है।

Related posts

भारत के साथ सामान्य उड़ान सेवाएं बहाल करना चाहता है यूएई

Pradesh Samwad Team

राजधानी भोपाल में बालरंग महोत्सव राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित

Pradesh Samwad Team

कर्मचारी राज्‍य बीमा निगम अस्पताल में महिला की मौत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment