33 C
Madhya Pradesh
April 20, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटकेविडियो

दो लड़कियों के साथ लड़के ने किया गजब का स्टंट

स्टंट करना कभी भी खतरे से खाली नहीं होता। लेकिन एक बार जिसको स्टंट करने में मजा आने लगता है वो भी उन्हें करे बिना नहीं रह सकता। फिर लेवल अप ही करता रहता है इंसान। इसी चक्कर में कई बार खतरनाक चोटों का भी शिकार हो जाता है और कई बार कुछ ऐसे खतरनाक स्टंट्स को इतनी आसानी से कर जाता है बंदा कि बाकी लोग देखकर तालियां ठोकते हैं, सीटियां मारते हैं। ऐसा ही एक स्टंट एक जनाब ने कर दिया, लेकिन इसमें वो अकेले नहीं थे, बल्कि उनके साथ इसमें दो लड़कियां भी शामिल थी। तीनों ने मिलकर ऐसा कारनामा कर दिया कि आपको भी लगेगा कि लाइफ में डरना तो बेकार ही है। कुछ करना है, तो डरना नहीं चाहिए।
ऐसे करते हैं पहले तीनों तैयारी : इसका वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। @DoctorAjayita ने इसे शेयर किया है और वो इसपर कैप्शन लिखती हैं कि ऐसा क्या है, जो आपको यह करने से रोक रहा है। इसमें देखा जा सकता है एक लड़का और उसके साथ दो लड़कियां एक चोटी पर खड़े हैं। इसके बाद वो स्टंट के लिए तैयारी करते हैं। लड़का उन लड़कियों को अपने साथ लेकर ही पानी में कूद जाता है। वो ऐसा जंप मारता है कि वहां खड़े लोग देखकर उनके लिए तालियां ठोकने लगते हैं।

Related posts

UN में यूक्रेन के एंबेसडर की चेतावनी : रूस या तो सेना को पीछे हटा कूटनीतिक संवाद करे, या फिर गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहे

Pradesh Samwad Team

जिसे समझा था शर्ट का बटन, अब वो शख्स को बना सकता है करोड़पति

Pradesh Samwad Team

दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के टॉप पर चढ़कर महिला ने कराया एड शूट, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment