Pradesh Samwad
देश विदेश

आतंकवाद पर मासूम बना पाकिस्तान, LoC पर आतंकियों की घुसपैठ के आरोपों पर दी ये सफाई

पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर आतंकवादियों के घुसपैठ करवाने के भारत के आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है। भारत के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने हाल में कहा था कि एलओसी पर दर्जनों आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ करने के लिए आतंकी ठिकाने में इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया था कि सेना को नियंत्रण रेखा के पार आतंकी ठिकानों में लगभग 140 आतंकवादियों की लगातार मौजूदगी का पता चला है। ये आतंकी जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की प्रतीक्षा कर रहे हैं, लेकिन मजबूत घुसपैठ रोधी ग्रिड के कारण उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
पाकिस्तान ने आरोपों को किया खारिज : पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के प्रवक्ता हाफिज चौधरी ने एक बयान में कहा कि हम उन निराधार आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं कि पाकिस्तान एलओसी के जरिये तथाकथित आतंकवादियों की घुसपैठ कराना चाहता है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर लगाए गए ऐसे आरोपों का कोई आधार नहीं है। इस साल फरवरी में पाकिस्तान ने क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के हित में भारत के साथ 2003 के संघर्ष विराम समझौते के पालन की बात दोहरायी थी।
भारत पर लगाया साजिश रचने का आरोप : पाकिस्तानी प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भारत संघर्ष विराम पर बनी सहमति को भंग करने के लिए बेबुनियाद और निराधार आरोपों के जरिए तथाकथित घुसपैठ के प्रयासों की बात कर रहा है। भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियानों के महानिदेशकों के बीच हॉटलाइन पर बातचीत के बाद फरवरी में दोनों देश इस साल 24-25 फरवरी की मध्यरात्रि से एलओसी और अन्य क्षेत्रों में सभी समझौतों, सहमति और संघर्ष विराम का सख्ती से पालन करने पर सहमत हुए।
हाल में ही सक्रिय हुए ये आतंकी लॉन्च पैड्स : पाकिस्तान में फैले कोरोना वायरस के कारण इन लॉन्च पैड्स पर पिछलेे कुछ महीनों में कम गतिविधियां देखी गई थीं, लेकिन हाल के कुछ समय से यहां चहल-पहल बढ़ गई हैं। पाकिस्तानी आतंकी इन्हीं लॉन्च पैड्स के जरिए भारत में प्रवेश करने की साजिश रचते हैं। भारत और पाकिस्तान में सीजफायर पर बनी सहमति के बाद आतंकियों को घुसपैठ करने के लिए नया मौका मिल गया है। ऐसे में अगर भारतीय सेना फायरिंग करती है तो पाकिस्तान फिर सीजफायर का वॉयलेशन बताकर पूरी दुनिया में छाती पीटेगा।

Related posts

फिर से फन उठाने लगा कोरोना, 24 घंटे में 46265 नए मामले, अकेले केरल में बढ़े 30% केस

Pradesh Samwad Team

इजराइल ने सीरिया पर दागी मिसाइलें , 5 लोगों की मौत

Pradesh Samwad Team

कीव में रातभर भीषण हमले, 10 लाख लोगों ने छोड़ा देश, यूक्रेन के पहले शहर खेरसोन पर रूस का कब्‍जा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment