23.3 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

भारत की पहली बुलेट क्रशर मशीन म.प्र. शूटिंग अकादमी में स्थापित

स्पोर्ट्स एज भोपाल | मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में भारत की पहली बुलेट क्रशर मशीन की स्थापना की गई। इस मशीन से इस्तेमाल किये गये कारतूस के शेल को नष्ट किया जाता है। इसके उपयोग से इस्तेमाल किए गए बुलेट को दोबारा उपयोग में नहीं लाया जा सकेगा। इस व्यवस्था से कारतूस का दुरूपयोग नहीं होगा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में शूटिंग की शॉटगन, पिस्टल और रायफल विधाओं में लगभग 100 से अधिक खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक श्री मनशेर सिंह, श्री जसपाल राणा तथा सुश्री सुमा शिरूर से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त खिलाड़ियों के लिए न्यूट्रीशियन, सायकोलॉजिस्ट, स्पोटर्स साइंस डॉक्टर, स्ट्रेन्थ एण्ड कंडीशनिंग प्रशिक्षक भी उपलब्ध है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी में 50 मीटर फायनल शूटिंग रेंज का कार्य प्रगति पर है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए पृथक से फायनल शूटिंग रेंज की आवश्यकता होती है। इसके पूर्ण होने पर एशिया कप और अन्य अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा सकेंगी।

Related posts

जिला खेल अधिकारियों की दो दिवसीय कार्यशाला हुईं प्रारम्भ पहले दिन जिला खेल अधिकारी शिवपुरी रीवा रायसेन और खरगोन ने दिया अपने अपने ज़िलों का प्रेजेंटेशन। इस अवसर पर सभी ने तात्या टोपे स्टेडियम तथा वाटर स्पोर्ट्स सेंटर की फील्ड विजिट की और संचालक खेल रविकुमार गुप्ता ने सभी कोकार्य करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए।

Pradesh Samwad Team

मुख्यमंत्री ने की खो-खो, कबड्डी के विधायक कप में शामिल सभी टीमों को 25-25 हज़ार रूपये पुरस्कार देने की घोषणा
बुधनी विधानसभा क्षेत्र में 2 जून से होगी क्रिकेट, फुटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता-2022
मध्य प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और बिहार की टीमों ने जीते अपने-अपने मुकाबले
14 अप्रैल से खेले जायेंगे क्वार्टर फायनल के मुकाबले

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment