29 C
Madhya Pradesh
May 4, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेशराजनीति

31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस है, तंबाकू हमारे पर्यावरण के लिए खतरा

31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस है, विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2022का विषय है. तंबाकू हमारे पर्यावरण के लिए खतरा। इस वर्ष विश्व तम्बाकू निषेध दिवस का उद्देश्यए तंबाकू के पर्यावरणीय प्रभाव और तम्बाकू की खेती, उत्पादन वितरण और कचरे से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना है। यदि तम्बाकू उपयोगकर्ता तम्बाकू के कारण पर्यावरण को होने वाले नुकसान को जानेंगे तो यह तंबाकू उपयोगकर्ताओं को तम्बाकू छोड़ने के लिए एक अतिरिक्त कारण देगा। इसी विचार को ध्यान में रखते हुए दिनांक 27/05/2022 को मध्य प्रदेश समाज सेवा संस्था ने मध्य प्रदेश वौलन्ट्री हेल्थ एसोसिएशन के सहयोग से लालघाटी एवं करोंद चैक भोपाल में तम्बाकू के प्रयोग के विरूद्ध हस्ताक्षर अभियान एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान सुबह 8ः30 बजे लालघाटी चैक पर शुरू हुआ। स्थानीय लोगों (जिनमें से अधिकांश दिहाड़ी मजदूर थे) का ध्यान और रुचि आकर्षित करने के लिए, डिजिटल सामग्री का उपयोग किया गया था। हस्ताक्षर अभियान में लोगों ने बढ चढकर भाग लिया। संस्था प्रतिनिधियो द्वारा अभियान के माध्यम से जनता को तंबाकू के उपयोग के खतरों, तंबाकू कंपनियों की व्यावसायिक प्रथाओं, तंबाकू महामारी से लड़ने के लिए डब्ल्यूएचओ क्या कर रहा है,कि जानकारी प्रदान की। मध्य प्रदेश समाज सेवा संस्था के निदेशक फादर किरन के मार्गदर्षन में इस कार्यक्रम में पुरुषों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कुछ मजदूरों ने अपने निजी अनुभव भी साझा किया। अभियान के दौरान संस्था के प्रतिनिधियों द्वारा लोगो के सवालो के जवाब दिये। साथ ही लोगो को इस जानकारी को उनके अपने साथियों के बीच अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के लिए भी कहा गया। इस अवसर कपर संस्था के श्री साजू, श्री क्रिस्टोफर, सुश्री नताशा शर्मा, श्री बालेंद्र सिंह, श्री शमित शर्मा एवं सुश्री आशली जोशी उपस्थित थे।

Related posts

बैतूल – ईवीएम और मतदान कर्मियों को लेकर लौट रही बस में लगी आग

एमपी में 14 जिलों के कलेक्टर बदले, पूरी सूची यहां देखें

Pradesh Samwad Team

Come sfruttare al meglio il Cocoa Casino Bonus per una sessione di gioco vincente

host

Leave a Comment