Pradesh Samwad
खेल

अरेरा प्रीमियर लीग इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट: अरेरा क्रिकेट अकादमी ने आई बी एस ग्लोबल क्रिकेट अकादमी उज्जैन को 118 रनों से हराया

स्पोर्ट्स एज भोपाल| आज अरेरा प्रीमियर इंटर हाउस क्रिकेट लीग प्रतियोगिता के तहत आज आई बी एस ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी उज्जैन से टीम अरेरा का अंडर 13 एज ग्रुप का 50 ओवरों का मैत्री मैच खेला गया। अरेरा के कप्तान अर्जुन शुक्ला ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और सभी विकेट खोकर 249 रन बनाएं । अर्जुन शुक्ला ने कप्तानी पारी खेलते हुए 86 गेंदों में 75 रन बनाए रूद्र तेनगुरिया 38 गेंदों में 33 रन और पीयूष सिंह ने 22 गेंदों में 31 रनों की धुआंधार पारी खेली । उज्जैन के अंकुर चौहान ने 3, नमन पाटीदार और व्योम ठाकुर 2-2 विकेट लिये। आई बी एस ग्लोबल क्रिकेट एकेडमी लक्ष्य का पीछा करते हुए 131 रनों पर ढेर हो गई। कप्तान अर्जुन शुक्ला, सिद्दांत शर्मा और शान्वी मंडलोई ने दो विकेट लिए। हर्षित इंदुलकर्, सक्षम रायजादा और समर्थ कश्यप ने 1-1 विकेट लिये। उज्जैन की और से अक्षय भाटिया ने 10, आरूष अग्रवाल और तिलक ठाकुर ने 8-8 रनों का योगदान दिया। दोहरा प्रदर्शन करने पर अर्जुन शुक्ला को मेन ऑफ द मैच दिया गया। मैच के पहले श्री योगेश जगदाले चीफ सिलेक्टर आईडीसीए श्री दिलीप मसंद, श्री सलीम खान पूर्व रणजी खिलाड़ी श्री सेठी जी डायरेक्टर आईबीएस ग्लोबल एकेडमी के साथ भोपाल डिवीजन के सचिव रजत वर्मा, उपाध्यक्ष अविनाश पाठक, सह सचिव श्री शांति जैन कोषाध्यक्ष श्री चंद्रशेखर धाकड़ एवं अरविंद वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और मनोबल बढ़ाया श्री जगदाले ने बच्चों को बताया कि क्रिकेट खेल में गेंद का महत्वपूर्ण काम है क्योंकि क्रिकेट खेल इसी से संचालित होता है। इसलिए प्लेयर्स को गेंद पर फोकस करना चाहिए। प्रतियोगिता के अगले चरण में कल अंडर-19 प्लस खिलाड़ियों का टूर्नामेंट शुरू होगा जिसमें भगत सिंह और सुभाष चंद्र बोस हाउस के बीच मैच खेला जाएगा।

Related posts

इन दो टीमों ने कटाया वर्ल्ड टी-20 का टिकर, ओमान बाहर

Pradesh Samwad Team

एमपीसीए द्वारा आयोजित भाई परमानंद पटेल अंडर 22 क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु भोपाल संभाग की टीम घोषित

Pradesh Samwad Team

मध्यप्रदेश सिविल सेवा हॉकी ने गुजरात सिविल सेवा हॉकी को 13-0 से रोंद कर अपना शानदार आग़ाज़ किया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment