Pradesh Samwad
खेल

गुजरात टाइटंस बनी आईपीएल की चैंपियन, पहले ही सीजन में किया कमाल

आईपीएल को नया चैंपियन मिल गया है। गुजरात टाइटंस आईपीएल 2022 की विजेता है। टीम ने पहले मैच से लेकर अब तक लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया। गुजरात टाइटंस पहली बार आईपीएल में हिस्सा ले रही है और पहली ही कोशिश में टीम ने बड़ी बड़ी और दिग्गज टीमों को चारो खाने चित्त कर दिया। गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान 130 रन बनाए थे। गुजरात टाइटंस ने इस छोटे से टारगेट को 18.1 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर जरूरी रन जुटा लिए और मैच ही नहीं, बल्कि ​खिताब भी अपने नाम कर लिया। गुजरात टाइटंस की टीम में हर मैच में कोई न कोई नया हीरो मिला। वहीं कप्तान हार्दिक पांड्या और कोच आशीष नेहरा ने भी कमाल का काम किया।
इससे पहले अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 44 रन बनाए। इस दौरान, सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर यश दयाल के शिकार बन गए, जिससे उनके और बटलर के बीच 24 गेंदों में 31 रनों की साझेदारी का भी अंत हो गया। इससे बाद, जोस बटलर और कप्तान संजू सैमसन ने पारी को आगे बढ़ाया। फिर बटलर और कप्तान सैमसन ने टीम का स्कोर 7 ओवरों के बाद 50 के पार पहुंचा दिया। गुजरात की कसी हुई गेंदबाजी के कारण राजस्थान आखिरी तक दबाव में रहा। इसका नतीजा यह हुआ कि 8.2 ओवर में कप्तान हार्दिक ने कप्तान सैमसन को 14 रन पर पवेलियन भेज दिया, जिससे राजस्थान को 60 रनों पर दूसरा झटका लगा। इसके बाद भी राजस्थान का विकेट गिरने का सिलसिला जारी रहा और देवदत्त पडिक्कल दो रन बनाकर आउट हो गए। अगले ओवर में कप्तान हार्दिक ने जॉस बटलर को 39 रन पर आउट कर दिया। जिससे टीम पूरी तरह से लड़खड़ाती गई।
राजस्थान ने 12.1 ओवर में 79 रनों पर ही अपने चार महत्वूपर्ण विकेट खो दिए। इस बीच शिमरोन हेटमायर और आर अश्विन भी रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखाई दिए। वहीं, 15 ओवर के आखिरी गेंद पर हार्दिक ने हेटमायर को 11 रन पर आउट कर दिया। अगले ओवर में आर साई किशोर ने अश्विन को 6 रन पर पवेलियन भेज दिया, जिससे राजस्थान ने 96 रनों के भीतर ही छह विकेट खो दिए। सातवें और आठवें नंबर पर आए रियान पराग और ट्रेंट बोल्ट ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। लेकिन 18वे ओवर में साई किशोर की गेंद पर बोल्ट (11) आउट हो गए। 9वें स्थान पर आए ओबेद मैकॉय ने साई किशोर की गेंद पर छक्का लगाया। वहीं, 19वें ओवर में दयाल ने सिर्फ तीन रन दिए। 20वां ओवर फेंकने आए मोहम्मद शमी ने सात रन देकर पहले मैकॉय (8) को रन आउट, फिर पराग (15) को बोल्ड कर दिया, जिससे राजस्थान ने नौ विकेट खोकर 130 रन बनाए।

Related posts

मध्यप्रदेश राज्य बैडमिंटन अकादमी की खिलाड़ी गौरांशि शर्मा का चयन ग्रीष्मकालीन डेफ ओलंपिक 2022 ब्राजील के लिए हुआ है

Pradesh Samwad Team

विवाह के बंधन में बंधी इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर नताली स्किवर और कैथरीन ब्रंट

Pradesh Samwad Team

न्यूजीलैंड के खिलाफ नई रणनीति के साथ उतरेगी बंगलादेश, मुशफिकुर रहीम करेंगे बदलाव

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment