29.9 C
Madhya Pradesh
July 10, 2026
Pradesh Samwad
खेल

एंजेलो मैथ्यूज का लगातार दूसरे टेस्ट में शतक, श्रीलंका मजबूत स्थिति में

लगातार दूसरे टेस्ट में शतक के करीब पहुंचे एंजेलो मैथ्यूज ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन श्रीलंका को लंच तक 5 विकेट पर 369 रन पर पहुंचाकर 4 रन की बढ़त दिला दी। पहले टेस्ट की पहली पारी में 199 रन बनाने वाले मैथ्यूज ने नाबाद 93 रन बनाए और दिनेश चांदीमल के साथ छठे विकेट की अटूट साझेदारी में 103 रन जोड़ लिए।
चांदीमल 61 रन बनाकर खेल रहे हैं। अपने कल के स्कोर पांच विकेट पर 282 रन से आगे खेलते हुए श्रीलंका ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की। चांदीमल ने पहले ही ओवर में इबादत हुसैन को चौका लगाया। मैथ्यूज को कल 37 के स्कोर पर जीवनदान देना बांग्लादेश को काफी भारी पड़ा। बांग्लादेश के लिए पहला सत्र निराशाजनक रहा। चांदीमल जब 43 रन पर थे तो मोमिनुल हक की गेंद उनके बल्ले के करीब से गुजरी लेकिन श्रीलंका ने मैदानी अंपायर के फैसले पर रिव्यू लिया और तीसरे अंपायर का फैसला बल्लेबाज के पक्ष में रहा।
बहरहाल दूसरी पारी में खेलने उतरी बांगलादेश की खराब शुरूआत हुई है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज आषिथा फर्नांडो ने तमिम इकबाल को 0 पर आऊट कर बांगलादेश को पहला झटका दिया। इसके बाद नजमुल भी 2 रन बनाकर रन आऊट हो गए। कप्तान मोमिनुल हक 0 पर ही पवेलियन लौट गए। इसके बाद फर्नांडो ने फिर से स्ट्राइक करते हुए ओपनर हसन जोय का विकेट निकाल लिया। बांगलादेश के 13 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 34 रन थे और अभी वह 107 रन से पीछे चल रहा है।

Related posts

ऑल इंडिया ओपन टैगोर टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : टैगोर टी-10 दिन के पहले मैच में अलीशा इंटरप्राइजेज के प्रभांशु शुक्ला, दूसरे मैच में भोपाल क्रॉसफिट के बल्लेबाज मोहित झावा, तीसरे मैच में फगीटो मावेरिक्स के सचिन सतभैया और चौथे मैच में आई के कलेक्शन बरेली उत्तर प्रदेश के हर्ष राणा बने मैन ऑफ द मैच

Pradesh Samwad Team

जबलपुर संभाग : बालक वर्ग ‘U’ ,23 वर्षीय तीन दिवसीय सलेक्शन क्रिकेट मैच

Pradesh Samwad Team

4th डीआरएम् क्रिकेट प्रतोयोगिता : अंकुर अकादमी की केरियर क्लब नर्मदापुरम पर शानदार जीत

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment