Pradesh Samwad
खेल

जे एस आनंद ट्रॉफी सीनियर वूमेन एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता इंदौर संभाग शहडोल सम्भाग को 5 विकेट से हरा बना चेम्पियन

शहडोल और इंदौर संभाग के मध्य खेले गए खिताबी मुकाबले मव शहडोल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए 42.4 ओवर में 115 रन बनाए जिसमे रीना यादव ने 29, दीक्षा सिंह ने 30 और संस्कृति गुप्ता ने 26 रनों की पारी खेली। बाकी के कोई भी बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा कर पाए । इंदौर संभाग की तरफ से चारु जोशी ने 3 और अंजनी और प्रियंका ने 2 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी इंदौर संभाग की टीम ने 35.2 ओवर में 5 विकेट खोकर 116 रन बनाकर यह प्रतियोगिता जीत ली। इंदौर संभाग की तरफ से कनिष्का ठाकुर ने 36, पूजा चौधरी ने 23, वर्षा चौधरी ने 17 और आशना पाटीदार ने 11 रन बनाए। शहडोल की तरफ से पूनम ने 2 और संस्कृति ने 1 विकेट लिया। इस तरह यह खिताबी मुकाबला इंदौर ने 5 विकेट से जीत लिया और खिताब पर कब्ज़ा किया।

Related posts

अल बैक टूर्नामेंट : अरेरा अकादमी फ़ाइनल में

Pradesh Samwad Team

युवा दिवस पर प्रधानमंत्री जी के वर्चुअल राष्ट्रीय युवा उत्सव उद्घाटन समारोह से जुडे़ प्रदेश भर के युवा
प्रदेश के समस्त जिलों में जिला स्तर पर मल्लखम्ब, योग एवं अन्य कार्यक्रम

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी विश्वविद्यालय की रग्बी महिला टीम मुंबई रवाना

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment