Pradesh Samwad
देश विदेश

क्या LGBT फेस्टिवल से दुनिया में फूटा मंकीपॉक्स का ‘बम’? 80000 लोगों ने लिया था हिस्सा, कई संक्रमित

यूरोप और ब्रिटेन में अब मंकीपॉक्स का कहर देखने को मिल रहा है। मैड्रिड, इटली और टेनेरिफ में मंकीपॉक्स के कई मामले सामने आने के बाद अब ग्रैन कैनेरियन प्राइड फेस्टिवल को लेकर जांच शुरू हो गई है जिसमें ब्रिटेन और पूरे यूरोप से करीब 80,000 लोगों ने हिस्सा लिया था। 5 मई से 15 मई के बीच आयोजित होने वाला प्राइड फेस्टिवल पूरे यूरोप से लोगों को आकर्षित करता है। इसमें हिस्सा लेने वाले लोगों में मंकीपॉक्स वायरस पाया गया है।
डेलीमेल की खबर के अनुसार कैनरी द्वीप की स्वास्थ्य सेवाएं अब मंकीपॉक्स के मामलों और एलजीबीटी फेस्टिवल के बीच लिंक ढूंढ़ रही हैं। एक सूत्र ने एल पेस को बताया कि मैड्रिड में मंकीपॉक्स पॉजिटिव पाए गए 30 या उससे अधिक लोगों में कई ऐसे हैं जो इस फेस्टिवल में शामिल हुए थे। हालांकि अभी यह पता नहीं लग पाया है कि वहां सभी संक्रमित हुए थे या फेस्टिवल से मामलों की संख्या शून्य है। इस पार्टी में शामिल हुए इटली के तीन लोग बाद में मंकीपॉक्स पॉजिटिव पाए गए है।
यूरोप में मंकीपॉक्स का सबसे बड़ा कहर : कैनरी द्वीप समूह पर पुरुषों के दो संदिग्ध मामले पाए गए हैं जिनमें से एक एलजीबीटी फेस्टिवल से जुड़ा था। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बात के फिलहाल कोई सबूत नहीं है कि मंकीपॉक्स का नया प्रकोप सेक्स से फैला है या सिर्फ लोगों के करीब से एक-दूसरे के संपर्क में आने से। पूरे यूरोप में अब तक मंकीपॉक्स के 100 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। यह यूरोप में मंकीपॉक्स वायरस का अब तक का सबसे बड़ा प्रकोप है। ब्रिटेन में 20 मामलों की पुष्टि की जा चुकी है जबकि नौ अन्य देशों में भी केस सामने आए हैं।
स्पेन में सबसे ज्यादा मामले दर्ज : डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ सकते हैं क्योंकि संक्रमण अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में फैल रहा है। अफ्रीका से बाहर स्पेन में मंकीपॉक्स के सबसे ज्यादा, 50 मामले सामने आ चुके हैं। मंकीपॉक्स के संक्रमण में तेज बुखार, सिरदर्द, पीठ और मांसपेशियों में दर्द के साथ गंभीर कमजोरी महसूस हो सकती है। लिम्फ नोड्स की सूजन इसका सबसे आम लक्षण माना जाता है।
क्या है मंकीपॉक्स का इलाज? : बीमार शख्‍स के चेहरे और हाथ-पांव पर बड़े-बड़े दाने हो सकते हैं। WHO के अनुसार, वर्तमान में मंकीपॉक्स का कोई इलाज उपलब्ध नहीं है। चेचक के टीकों (वैक्‍सीनिया वायरस से बने) को मंकीपॉक्स के खिलाफ सुरक्षात्मक माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि लोग अपने घरों में गंदगी न फैलने दें। खासकर चूहों और बंदरों के मल और उनकी पहुंच से दूर रहें।

Related posts

शहबाज शरीफ फिर बोले- समाधान बिना शांति नहीं

Pradesh Samwad Team

‘लॉकडाउन में पार्टी नियमों का घोर उल्लंघन’, अपनी पार्टी के सांसद मांग रहे इस्तीफा

Pradesh Samwad Team

सऊदी अरब ने लाखों भारतीयों को दी बड़ी राहत, बिना क्वारंटाइन के सीधे प्रवेश की अनुमति दी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment